स्व. दीपाराम दहिया की स्मृति में जूडो खिलाड़ियों को एक-एक लाख की विशेष किट का वितरण, रींगण में समारोहपूर्वक किट्स बांटे, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए उपयोगी हैं ये किट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्व. दीपाराम दहिया की स्मृति में जूडो खिलाड़ियों को एक-एक लाख की विशेष किट का वितरण,

रींगण में समारोहपूर्वक किट्स बांटे, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए उपयोगी हैं ये किट

लाडनूं (kalamkala.in)। खेल प्रतिभाओं को निखारने और प्रोत्साहित करने की दिशा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रींगण में एक प्रेरणादायक पहल की गई। शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश दहिया और भूतपूर्व सरपंच सोहनराम दहिया ने अपने पिताजी स्वर्गीय दीपाराम दहिया की स्मृति में जूडो के 20 खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता वाली जूडो किट भेंट की। लगभग 1 लाख रुपयों की लागत वाली यह किट विशेष रूप से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। यह सम्मान उन युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है जो आगामी जिला स्तरीय 17 और 19 वर्षीय जूडो प्रतियोगिताओं में भाग लेने जा रहे हैं। इस उदारता की सभी ने सराहना की और कहा कि ऐसे सहयोग से न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि यह समाज को खेलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करता है। ओमप्रकाश दहिया और सोहनराम दहिया ने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ किट देना नहीं, बल्कि इन बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को उजागर करना है, ताकि वे भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें। इस तरह के प्रयास दिखाते हैं कि जब समुदाय के लोग एकजुट होकर शिक्षा और खेल को बढ़ावा देते हैं, तो उससे छात्रों के भविष्य की नींव और भी मजबूत होती है। किट वितरण के इस अवसर पर प्रधानाचार्य गोपालराम नेहरा, नरेंद्र कुमार प्रजापत, शारीरिक शिक्षक कुशालाराम, शारीरिक शिक्षक ताराचंद, युधिष्ठिर, नरेंद्र कुमार गंडास, नीरू बेनीवाल और शीला स्वामी आदि विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now