राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में श्री गंगानगर की टीम ने मारी बाजी, लोकगीत में डीडवाना का पं. बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मंदिर प्रथम रहा, जसवंतगढ़ के महेश्वरी भवन में हुआ भव्य कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में श्री गंगानगर की टीम ने मारी बाजी, लोकगीत में डीडवाना का पं. बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मंदिर प्रथम रहा,

जसवंतगढ़ के महेश्वरी भवन में हुआ भव्य कार्यक्रम

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं के तत्वावधान में संत ज्ञानेश्वर पुरी महाराज व अवतार पुरी महाराज के सान्निध्य में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जसवंतगढ़ के माहेश्वरी भवन में आयोजित इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय समूहगान हिंदी व संस्कृत गीतों तथा लोकगीत की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं के परिणाम में हिन्दी व संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्री गंगानगर की नोजगे पब्लिक स्कूल, द्वितीय हनुमानगढ़ की एसआरएम इंटरनेशनल स्कूल और तृतीय स्थान पर बीकानेर की माहेश्वरी पब्लिक स्कूल की टीमें रहीं। लोकगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पं. बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मंदिर डीडवाना ने, द्वितीय शारदा बालिका निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय नागौर ने और तृतीय स्थान माहेश्वरी पब्लिक स्कूल बीकानेर ने प्राप्त किया।

ये सब रहे समारोह के अतिथिगण

प्रतियोगिता के उद्घघाटन कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में सुप्रसिद्ध भामाशाह बजरंगलाल तापड़िया, आचार्य महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास समिति के अध्यक्ष प्रमोद बैद, जैन विश्व भारती के पूर्व अध्यक्ष धर्मचंद लूंकड़, भाजपा की जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़, जैन विश्व भारती के संरक्षक भागचन्द बरड़िया, विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र घोषल व डॉ. हेमंत कुमार मिश्रा आदि थे। सभी अतिथियों का स्वागत-सम्मान हनुमान मल जांगिड़, सुशील पीपलवा, अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी, सुरेश जाजू ने किया।

इन सबकी रही उपस्थिति

प्रतियोगिता कार्यक्रम के दौरान पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल, लाडनूं पुलिस थानाधिकारी महीराम बिश्नोई व जसवन्तगढ़ थानाधिकारी जोगेन्द्र सिंह राठौड़, रीयल हेल्प ब्यूरो की महिला प्रदेशाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य, डॉ. अंजना शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह ओड़ींट, रिछपाल गोदारा, अंजनी कुमार सारस्वत, विजय सिंह चौहान, रीना शर्मा, नोरतनमल तुनगरिया, ललित सोनी, विजय कुमार, नानक आडवाणी, दिनेश, गणेश, लक्ष्मण शर्मा, सुगनचंद सांखला आदि प्रमुख लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इनके अलावा भाविप से हनुमान मल जांगिड़, सुशील पीपलवा, पार्षद लूणकरण शर्मा, नितेश माथुर, बृजेश माहेश्वरी, सुरेश जाजू, कैलाश घोडे़ला, हंसराज सोनी, पुरुषोत्तम सोनी, राधेश्याम सांखला, सुशील दाधीच, सांवर मल प्रजापत, सुशील सोनी, जयप्रकाश सोनी, मनीष शर्मा, राजेंद्र माथुर, गिरधर चौहान, ललित कुमार सोनी, सुशील सोनी, जय प्रकाश सोनी, मनीष शर्मा, राजेंद्र माथुर, गिरधर चौहान, विजय कुमार चौहान, गणेश चौहान, बच्छराज नागपुरिया, प्रवीण बरड़िया, डॉ. प्रद्युम्न सिंह शेखावत, डॉ. रवींद्र सिंह राठौड़, मूलचंद घोषल आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

महिला चैयरमेन सीट आई तो सब अपनी-अपनी पत्नियों को लड़ा दें, यह नहीं चलेगा- जिला संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा, लाडनूं नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, किया लाडनूं जीत का ऐलान

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now