स्वर्णकार समाज ने मनाई अजमीढ़ जयंती, प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, लाडनूं की एसडीएम मीनू वर्मा रही मुख्य अतिथि, किया गया सम्मान : श्रीराम सोनी अग्रोया को सेवाओं के लिए किया गया सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्वर्णकार समाज ने मनाई अजमीढ़ जयंती, प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित,

लाडनूं की एसडीएम मीनू वर्मा रही मुख्य अतिथि, किया गया सम्मान : श्रीराम सोनी अग्रोया को सेवाओं के लिए किया गया सम्मानित

लाडनूं (kalamkala.in)। श्री मैढ स्वर्णकार समाज सेवा समिति भवन लाडनूं में हर वर्ष की भांति स्वर्णकार समाज के आदिपुरुष महाराजा अजमीढजी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। लाडनूं की उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा ‘डांवर’ के आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में महाराजा अजमीढजी जयंती पर समाज के 24 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। बीएड, एमएससी, बीएससी, सीनियर सैकंडरी, सैकेंडरी स्कूल परीक्षा एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा में उच्च श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थी शामिल थे। उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा ने सबको सम्मानित किया। इस अवसर पर लाडनूं के लोवड़िया श्मशान भूमि में पिछले 50 वर्षो से लगातार स्वर्णकार समाज लाडनूं की तरफ से लकड़ी की व्यवस्था संभालने की सेवा के सम्मान के रूप में श्रीराम अग्रोया का उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा एवं सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया।

इन सबकी उपस्थिति रही, मिलकर किया प्रोत्साहित 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम मीनू वर्मा का स्वागत-सम्मान श्री मैढ़ स्वर्णकार सेवा समिति अध्यक्ष मुरलीधर सोनी ने गुलदस्ता भेंट करके, श्रीमती रामीदेवी ने माल्यार्पण करके और श्रीमती सरितादेवी रोडा ओड़ींट ने शाॅल पहन कर किया। इस अवसर पर गोपाललाल डांवर, राधेश्याम रोडा, नोरतनमल धूपड़, किशनलाल तुनगर, हनुमानमल जांगलवा, रमेशचंद डांवर, विष्णुदत्त धूपड़, हनुमानमल भवण, रतनलाल कुल्थिया आदि ने भी सभी विद्यार्थियों का स्वागत व उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के महिला एवं पुरुष और छात्र-छात्राएं उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम का संचालन समिति के मंत्री लालचंद डांवर ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस ने चलाया ‘ए’ श्रेणी नाकाबंदी अभियान, काटे कुल 254 वाहनों के चालान, काली फिल्म लगे वाहनों, बिना हेलमेट के बाइक चलाने, बिना शीट बेल्ट लगाए कार में बैठने, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने तथा बिना नम्बर प्लेट या नंबर प्लेट का निर्धारित पेटर्न नहीं होने अथवा वाहन पर नम्बर अस्पष्ट अंकित होने पर काटे गए चालान

पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में किया गया वृक्षारोपण, गांव-गांव और शहर के हर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि, गौसेवा की और पेड़ लगाए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now