लाडनूं के एक ही क्षेत्र में एक रात में टूटे दो मकानों के ताले, चोरों ने किया हाथ साफ, वारदात के समय सूने थे दोनों मकान, पुलिस ने जायजा लिया, रिपोर्ट से पता चलेगा चोरी गया सामान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के एक ही क्षेत्र में एक रात में टूटे दो मकानों के ताले, चोरों ने किया हाथ साफ,

वारदात के समय सूने थे दोनों मकान, पुलिस ने जायजा लिया, रिपोर्ट से पता चलेगा चोरी गया सामान

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर के एक ही क्षेत्र में विगत रात्रि दो मकानों में चोरों ने हाथ साफ कर लिए। दोनों की मकान उस समय सूने थे।श, जिसका लाभ चोरों ने उठाया। पारीक भवन के पास हुई इन चोरी की वारदातों में चोर ताले तोड़ कर घर में घुसे और अंदर अलमारियों, संदूकों आदि का सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया तथा चोरी को अंजाम दिया। इनमें विदेश रहने वाले मनोज पीपलवा पुत्र मदन गोपाल शर्मा के मकान में किराएदार रहता था, जो रक्षाबंधन के अवसर पर गांव गया हुआ था। उसी क्षेत्र में रहने वाले रामाकिशन शर्मा भी बाहर गए हुए थे। पीछे से बीती रात चोरों ने दोनों के यहां धावा बोल दिया और ताले तोड़ कर हाथ साफ कर लिए। सुबह पड़ौसियों ने ताले टूटे देखकर हल्ला मचाया और पुलिस को सूचित किया, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस के पहुंचने पर इन घरों में सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला और घर में अलमारियों के ताले टटे हुए थे। इस बारे में मकान मालिकों की तरफ से रिपोर्ट और जानकारी प्राप्त होने पर ही चोरी गए सामान और उसके मूल्य का पता चल पाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

शहर चुनें

Follow Us Now