लाडनूं में तीन दिवसीय दिव्यांगजन सहायता शिविर का शुभारंभ, व्हील चेयर्स एवं ट्राई साइकिलों के वितरण से की गई शुरुआत, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जोधपुर के सहयोग व राजेश दूगड़ के सौजन्य से भारत विकास परिषद कर रही है आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में तीन दिवसीय दिव्यांगजन सहायता शिविर का शुभारंभ, व्हील चेयर्स एवं ट्राई साइकिलों के वितरण से की गई शुरुआत,

भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जोधपुर के सहयोग व राजेश दूगड़ के सौजन्य से भारत विकास परिषद कर रही है आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय मैढ़ स्वर्णकार समाज भवन में भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर का उद्घाटन शुक्रवार को जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमर चंद लुंकड़ की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद डीडवाना के अध्यक्ष गजादान चारण थे तथा विशिष्ट अतिथि जैन विश्व भारती के संरक्षक भागचंद बरड़िया, समाज सेवी उम्मेदमल बोकड़िया एवं महावीर विकलांग सहायता समिति के सचिव महेन्द्र ढड्ढा थे‌। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने शिविर में दिव्यांगजनों को व्हील चेयर्स एवं ट्राई साइकिलें प्रदान कीं। शिविर में लाडनूं से भाजपा विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर करणी सिंह ने भी पहुंच कर दिव्यांग सहायता शिविर का अवलोकन किया और दिव्यांगजनों को व्हील चेयर ओर ट्राई साइकिल प्रदान की। इस शिविर में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जोधपुर के तत्वावधान में कृत्रिम पांव, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर्स, बैसाखी, वॉकर व कान की मशीनें निःशुल्क प्रदान की जा रही है। इस दिव्यांग सहायता शिविर का सौजन्य राजेश दुगड़ प्रवासी वापी व हैदराबाद, लाडनूं परिवार द्वारा किया जा रहा है।

विभिन्न क्षेत्रों के लोग हो रहे लाभान्वित

शिविर के प्रारम्भ में सभी अतिथियों ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित करके राष्ट्रगान ‘वंदे मातरम्’ के साथ शिविर का शुभारंभ किया। भारत विकास परिषद की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत उन्हें शॉल व दुपट्टा ओढ़ा कर एवं मोमेंटो भेंट कर किया गया। शिविर में लाडनूं तहसील क्षेत्र के गांवों के अलावा सीकर, सुजानगढ़, जायल, मकराना, कुचामन, डीडवाना आदि से आए दिव्यांगजनों को लाभ मिल रहा हैं। शिविर में लाडनूं शाखा से हनुमानमल जांगिड़, सुशील कुमार पीपलवा, पुरूषोतम सोनी, हंसराज सोनी, बृजेश माहेश्वरी, सुरेश जाजू, कैलाश घोडे़ला, लूणकरण शर्मा, रमेश सिंह राठौड़, महेंद्र कुमार बाफना, नितेश माथुर, गिरधर चौहान, नानक आडवाणी, सांवरमल प्रजापत, लक्ष्मण शर्मा, ललित नारायण सोनी, प्रवीण बरड़िया, बच्छराज नागपुरिया, मनीष शर्मा, सुशील कुमार सोनी, विजय चौहान, दिनेश सोनी आदि के साथ लाडनूं के गणमान्य लोगों में रामनिवास पटेल, विनोद पटवारी, सुरेश मोदी, राकेश कोचर, लाल चंद प्रजापत, रघुवीर सिंह राठौड़, अभय नारायण शर्मा, सागर मल शर्मा, चौथमल किला, रामेश्वर सूंठवाल, सीताराम गौतम आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now