रोजा गांव में इंस्पेक्टर राठौड़ ने बांटे छात्रा खिलाडियो को ट्रेक सूट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रोजा गांव में इंस्पेक्टर राठौड़ ने बांटे छात्रा खिलाडियो को ट्रेक सूट

 लाडनूं। तहसील के ग्राम रोजा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तर व राज्य स्तर के छात्र व छात्रा खिलाड़ियों को बैडमिंटन रैकेट दिए तथा छात्राओं को ट्रेक सूट प्रदान किए गए। राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित संघप्रदेश दादर नगर हवेली तथा दमन दीव प्रशासन में भारतीय रिजर्व बटालियन के इंस्पेक्टर महावीर सिंह राठौड़ द्वारा यह भेंट किशोर खिलाड़ियों को दी गई और सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसके साथ ही उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों को पेन भी वितरित किए। आयोजित किए गए कार्यक्रम में इंस्पेक्टर राठौड़ ने घोषणा करते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी खेल में जिला स्तर व राज्य स्तर पर चयनित होने वाले व बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को भी उनके द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाजंगे। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सदस्यों खुर्शीद अली अगवान, चैनाराम नैण, राजूराम घिंटाला, रामनिवास गांधी, रामनिवास मेघवाल, कैलाशराम थालौड़, धन्नाराम जांगिड़, रामकुमार मेघवाल, शारीरिक शिक्षक हरिराम मौर्य, रणजीत सिंह राठौड़ व महावीर बिड़ियासर आदि के अलावा ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

दुजार में तीन-चार दिनों से लगातार चल रहा है आपसी मारपीट का दौर, दोनों तरफ से मामले दर्ज, पुलिस कर रही है जांच, बताया जा रहा है कि एक महिला से बातचीत से टोकने पर हुई यह झगड़े की शुरुआत, अब खून सवार है दोनों तरफ

युवा वर्ग नशे की प्रवृत्ति से दूर रहें- श्रीराम बिजारणियां, प्रदेशाध्यक्ष तेजा सेना, छात्रावास जीर्णोद्धार व मरम्मत कार्य को लेकर विशाल तेजा गायन समारोह आयोजित, बनाए जाएंगे तेजा मंदिर और तेजा वाटिका, बैठक 5 जुलाई को

शहर चुनें

Follow Us Now