भामाशाहों के सहयोग से ही होते हैं समाज के बड़े प्रकल्प साकार- जयसिंह किनियां, चारण महासभा ने किया भामाशाह पीथदान चारण का अभिनंदन, चारण ने बालिका छात्रावास के लिए दिया 3 लाख 11 हजार रुपये का सहयोग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भामाशाहों के सहयोग से ही होते हैं समाज के बड़े प्रकल्प साकार- जयसिंह किनियां,

चारण महासभा ने किया भामाशाह पीथदान चारण का अभिनंदन, चारण ने बालिका छात्रावास के लिए दिया 3 लाख 11 हजार रुपये का सहयोग

सीकर (kalamkala.in)। शेखावाटी चारण महासभा की सीकर में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में चारण समाज के संगठन, शिक्षा और विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में निर्माणाधीन बालिका छात्रावास की प्रगति की समीक्षा की गई और इसके समयबद्ध निर्माण को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। साथ ही समाज के विभिन्न सामाजिक सरोकारों पर भी गहन चर्चा करते हुए आगामी योजनाओं की रूपरेखा तय की गई।

समाज रत्न भामाशाह पीथदान चारण का अभिनंदन

बैठक के दौरान सहकारिता विभाग में संयुक्त रजिस्ट्रार के पद पर पदोन्नत होने पर भामाशाह पीथदान चारण का महासभा की ओर से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।भामाशाह पीथदान चारण वर्तमान में डीडवाना-कुचामन जिला मुख्यालय पर कार्यरत हैं। इन्होंने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए निर्माणाधीन बालिका छात्रावास सीकर के लिए एक कक्ष निर्माण के लिए 3 लाख 11 हजार रुपये की राशि भेंट की। उनके इस सहयोग को समाज ने प्रेरणादायक बताते हुए जोरदार सराहना की। बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के अध्यक्ष जयसिंह किनियाँ ने भामाशाह पीथदान चारण द्वारा दिए गए 3 लाख 11 हजार रुपये के सहयोग का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यह योगदान समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे भामाशाहों के सहयोग से ही समाज के बड़े प्रकल्प साकार होते हैं। उन्होंने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी आगे आकर सहयोग करने का आह्वान किया, ताकि निर्माणाधीन बालिका छात्रावास का कार्य समय पर पूर्ण हो और अधिक से अधिक बालिकाओं को इसका लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति का मूल आधार शिक्षा है और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

शिक्षा क्षेत्र में योगदान से पीढ़ियां संवरती हैं- पीथदान चारण

इस अवसर पर भामाशाह पीथदान चारण ने अपने संबोधन में कहा कि समाज ने उन्हें जो सम्मान दिया है, वह उनके लिए गर्व का विषय है और यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के लिए और अधिक प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया योगदान आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को संवारता है और बालिका छात्रावास जैसे प्रयास समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर महासभा के महामंत्री दिनेश करण सिंह, पूर्व अध्यक्ष संपत सिंह किशनावत, माधो सिंह, शैतान सिंह कविया, भरत सिंह, भंवर सिंह, बिहारी सिंह, कैलाश सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी नगरीय एवं पंचायतीराज चुनावों की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित, उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने दिए निर्देश- सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों एवं कार्यों की पूर्ण पूर्व तैयारी समयबद्ध करें

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now