नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को,

नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी,

सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

डीडवाना (kalamkala.in)। स्वायत्त शासन विभाग तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग जयपुर के निर्देशानुसार डीडवाना-कुचामन जिले में नगरीय निकायों के एकल निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों), पंचायती राज संस्थाओं के प्रधान, जिला परिषद सदस्यों तथा पंचायत समिति सदस्यों के लिए वार्डों के वर्गवार आरक्षण और महिला आरक्षण की प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से तय की जाएगी। जिला कलक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी (निर्वाचन) अवधेश मीना द्वारा इस संबंध में आम सूचना जारी कर कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। जिला कलक्टर द्वारा जारी सूचना अनुसार जिले के नगरीय निकायों डीडवाना, कुचामन, मकराना, लाडनूं, खाटूखुर्द, बोरावड़, परबतसर व नांवा के लिए 17 अगस्त, सोमवार को प्रातः 10:30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में लॉटरी निकाली जाएगी।

जिला परिषद के लिए लॉटरी 17 को 3 बजे

जिला परिषद सदस्य (एकल निर्वाचन क्षेत्र), जिले की समस्त पंचायत समितियों के प्रधान पद के लिए, तथा लाडनूं, डीडवाना, मौलासर, कुचामनसिटी, मकराना, ईटावा बामनिया, पीलवा, परबतसर व नांवा पंचायत समितियों के सदस्यों (एकल निर्वाचन क्षेत्र) के लिए 17 अगस्त को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट में लॉटरी निकाली जाएगी।

सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को

जिले की ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी संबंधित उपखण्ड अधिकारियों (SDM) द्वारा उपखण्ड स्तर पर 18 अगस्त 2026 (मंगलवार) को निकाली जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now