बीत गया एक महीना- ना चोर पकड़े गए और ना हुई चोरी गए माल की बरामदगी, पुलिस की नाकामी पर गुस्साए लोगों का धरना 21वें दिन भी तहसील के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी रहा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बीत गया एक महीना- ना चोर पकड़े गए और ना हुई चोरी गए माल की बरामदगी,

पुलिस की नाकामी पर गुस्साए लोगों का धरना 21वें दिन भी तहसील के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी रहा

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम हीरावती में हुई चोरियों को लेकर उपखण्ड कार्यालय के सामने चल रहा धरना लगातार 21वें दिन भी जारी रहा। धरनार्थियों ने तहसील कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी की और पुलिस व प्रशासन के प्रति अपना विरोध जताया। धरनार्थियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और चोरियां भी लगातार हो रहीं हैं, पुलिस द्वारा चोर नहीं पकड़े जा रहे हैं और माल की बरामदगी भी नहीं हो पाई है। रविवार को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि गत 31 अगस्त को ग्राम हिरावती में हुई चोरी की तीन वारदातों को 1 महिना हो जाने के बाद भी चोरियों का खुलासा नहीं हो पाया और सोना-चांदी के आभूषण और नकदी की बरामदगी नहीं हो पाई है। उपखण्ड लाडनूं के अन्य विभिन्न गांवो में हुई सैकड़ों चोरियों का खुलासा भी आज तक स्थानीय पुलिस द्वारा नहीं किया जा सका है, जिसके चलते स्थानीय पुलिस के प्रति आम जनता में बहुत भारी रोष व आक्रोश है। ग्राम हिरावती व आस पास के क्षेत्र में हुई चोरियों के प्रकरण में स्थानीय पुलिस की नाकामी के चलते चोरी के प्रकरणों की जांच एस.ओ.जी के उच्च अधिकारियो से करवाई जाने, स्थानीय पुलिस थाने में लम्बे समय भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले थानाधिकारी आदि की आपसी मिलीभगत से क्षेत्र में लगातार चोरियों की घटनायें बढ रही हैं।इसलिए तुरंत प्रभाव से उन्हें हटाया जावे और सम्पूर्ण पुलिस थाना के स्टाफ को तुरन्त प्रभाव से स्थानान्तरण किया जाये एवं लाडनूँ थाना अधिकारी द्वारा चोरियों के मामलों में लापरवाही बरती जाने पर थानाधिकारी पर विभागीय कार्यवाही की जावे एंव इनके स्थान पर किसी काबिल एवं जिम्मेदार ईमानदार अधिकारी सहित अन्य स्टाफकर्मी लगाये जावें, ताकि जनता को न्याय और सुरक्षा मिले।लगातार चोरी की घटनाओं के बढने से क्षेत्रवासियों में भय व आक्रोश है। चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु क्षेत्र में व्यापक गश्त बढाई जाये एवं बीट प्रभारियों को सुरक्षा के प्रति सजग किया जावे। लगातार उपखण्ड मुख्यालय के सामने क्षेत्रवासियों द्वारा दिये जा रहे धरने को विभिन्न संगठनों द्वारा सहयोग व समर्थन दिया जा रहा है। लेकिन जनता किसी प्रकार की सुनवाई नहीं होने के कारण जनता पुलिस और प्रशासन के प्रति भारी रोष है। रविवार को धरने पर परिवादी किशनलाल डूडी, सरपंच गणेश चबराल, किसान नेता देवाराम पटेल, हरिश मेहरड़ा लोडसर, गोपीराम चौधरी, गोरधनसिंह डाबड़ी, महिराम जाट, कैलाश निठारवाल, रामनिवास पटेल, रामरखाराम लुकास, मदनलाल बेरा, सुखाराम गोदारा, देवाराम भादू निंबीजोधा, चुनाराम डूडी, रेवतसिंह नरूका, छगनाराम रैगर, भंवराराम भारी, नाथूराम प्रजापत, विकास बुरड़क, ईश्वरसिंह हीरावती, प्रेमसिंह हीरावती, नाथूराम कालेरा, हनुमान प्रसाद शर्मा, जयराम बुरड़क, गिरधारीराम सुनारी, चंदन डूडी, राजेन्द्र स्वामी, अयूब खान, सलीम खान, मोहनलाल ज्याणी, मौजीराम शर्मा, भंवरलाल रैगर, हिम्मताराम खीचड़़ आदि उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और जनता के बीच मजबूत संवाद और भरोसे का पुल बनकर महिला अपराधों को रोकने में मदद करती हैं सुरक्षा सखियां- एसपी प्यारेलाल शिवराण, लाडनूं में सुरक्षा सखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों को बताए गए कर्तव्य और समाज में भूमिका

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now