विद्यार्थियों को बांटे पालक बीज के पैकेट्स और बताए लगाने के तरीके, पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत लाडनूं के विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विद्यार्थियों को बांटे पालक बीज के पैकेट्स और बताए लगाने के तरीके,

पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत लाडनूं के विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। विद्यार्थियों को बढ़ते प्रदूषण से मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागृति को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत लाडनूं के विभिन्न विद्यालयों दयानन्द सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय, जेवीएस चिल्ड्रेन एकेडमी, आदर्श विधा मन्दिर एवं सत्यम् उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने के साथ उन्हें पालक के बीज वितरित किए और पालक उगाने, उनकी वृद्धि और पालन-पोषण के तरीकों आदि के बारे में बताया गया। यह सब कार्यकर्ताओं नवीन नाहटा, बजरंग जांगिड़ व शंकरलाल सोनी ने सुबह प्रार्थना के समय विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और बताया कि वर्तमान में बढ़ते वाहनों, औद्योगिकीकरण एवं विभिन्न सुविधाओं ने जहां मनुष्य जीवन को आसान बनाया है, वहीं पर इसकी कीमत भी हमें प्रदूषण के रूप में चुकानी पड़ रही हैं। जल, वायु, जमीन के प्रदूषण और प्लास्टिक के बढते इस्तेमाल ने पर्यावरण को जख्मी कर दिया है।परिणामस्वरूप वायु की घटती गुणवत्ता, गहराता जल स्तर और इससे भी खतरनाक मां के दूध तक में प्लास्टिक के सूक्ष्म कण पाये गये हैं। इस गम्भीर परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए आमजन और मुख्य तौर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण से जोड़ने का यह अभियान लाडनूं नगर के विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत चलाया जा रहा है। इन कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को पर्यावरण का महत्व बताते हुए बताया कि पर्यावरण को बचाना सबकी सामुहिक जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे हमें प्राणवायु आक्सीजन देते हैं, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने चाहिए। घर में भी गमलों में पौधे लगाने चहिए, जिससे घर की हवा शुद्ध रहे। प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करना चाहिए। उन्होंने
विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण से जोड़ने के भाव से पालक बीज के पैकेट्स वितरित किये। साथ ही सबको पालक लगाने, देखभाल करने, लाभ आदि की जानकारी दी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

व्यस्त सड़कों से अवैध अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग हटाए जाने के निर्देश, जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने कहा, ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करें और यातायात नियमों की सख्ती बरती जाए

लाडनूं नगर पालिका में आयोजित विशेष शिविर में की गई सभी महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच, ‘नारी लीड स्वच्छता अभियान’ के तहत पालिका कार्यालय की महिला कर्मियों व महिला सफाईकर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच

शहर चुनें

Follow Us Now