शिक्षक सम्मेलन में सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी (TET) की अनिवार्यता व दिव्यांग कार्मिकों का वेरिफिकेशन के नाम पर उत्पीड़न करने का हुआ विरोध, लाडनूं ब्लॉक अध्यक्ष नानूराम गोदारा के नारे ‘हमें पढ़ाने दो’ के साथ हुआ सम्मेलन सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षक सम्मेलन में सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी (TET) की अनिवार्यता व दिव्यांग कार्मिकों का वेरिफिकेशन के नाम पर उत्पीड़न करने का हुआ विरोध,

लाडनूं ब्लॉक अध्यक्ष नानूराम गोदारा के नारे ‘हमें पढ़ाने दो’ के साथ हुआ सम्मेलन सम्पन्न

लाडनूं/ नावां (kalamkala.in)। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन ‘हमें पढ़ाने दो’ के आह्वान के साथ संपन्न हुआ। शिक्षकों का शिक्षा के अलावा अन्य कामों के लिए उपयोग बंद करवाने की पुरजोर मांग की गई। सम्मेलन के समापन समारोह के दौरान खुले सत्र में शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थियों की समस्याओं पर खुला विचार-विमर्श किया गया। खुले सत्र की अध्यक्षता पेमाराम ढाका ने की। इस अवसर पर लाडनूं ब्लॉक अध्यक्ष नानूराम गोदारा ने बताया कि सम्मेलन में व्यापक और गहन मंथन के बाद संगठन का मांग पत्र तैयार किया गया। मांग पत्र में पुराने भर्ती हुए दिव्यांग कार्मिकों को भौतिक वेरिफिकेशन के नाम पर प्रताड़ित नहीं करने, सेवारत शिक्षकों को टीईटी (TET) की अनिवार्यता से बाहर रखने, पीएफआरडीए बिल को कैंसिल कर कार्मिकों की एनपीएस की कटौती राशि को वापिस लौटाते हुए एनपीएस पेंशन की अवधारणा को बहाल रखने, सेवारत शिक्षकों की बीएड इंटर्नशिप अवधि का वेतन कटौती के आदेश वापिस लेने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, शिक्षकों के सभी वर्गों के स्थानांतरण के लिए स्थायी स्थानांतरण नीति लागू करने, प्रधानाचार्यो के दूर दराज जिलों में किए गए स्थानांतरण का विरोध, सभी वर्ग के शिक्षकों की पिछले समय की बकाया पदोन्नतियां करने, शिक्षकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने व नई शिक्षा नीति को रद्द करने, सीसीएल में द्वितीय वर्ष में लिए गए अवकाश में 20 प्रतिशत कटौती का प्रावधान नहीं करने, कुक हैल्पर व कन्वर्जन कास्ट राशि में बढ़ोतरी करने, विभाग में खाली पड़े सभी पदों को भरने, प्रबोधकों व कंप्यूटर अनुदेशकों का पद नाम शिक्षक कर समान सुविधाएं देना, सभी भर्तियों में विभागीय भर्ती का कोटा तय करने आदि मांगों को शामिल किया गया। सम्मेलन के समापन पर बोलते हुए जिला महामंत्री मोहम्मद शकील ने सार्वजनिक शिक्षा के निजीकरण का विरोध किया। अंत में सम्मेलन संयोजक नावां ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन राम जाखड़ व मंत्री राजकुमार पारीक ने सभी का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष पेमाराम ढाका द्वारा ध्वजावतरण करते हुए सम्मेलन के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर लाडनूं ब्लॉक के ध्वज के साथ ब्लॉक अध्यक्ष नानूराम गोदारा, मंत्री सोहनराम व जिला सभाध्यक्ष सहदेव मण्डा रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now