लाडनूं क्षेत्र के हाईवे स्थित चिरमी होटल से पुलिस ने जयपुर से लाई गई एक महिला सहित चार जनों को संदिग्ध हालत में दबोचा, जसवंतगढ पुलिस ने एरिया डोमानेशन अभियान के तहत हाईवे के होटलों व ढाबों पर की गहन चैकिंग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं क्षेत्र के हाईवे स्थित चिरमी होटल से पुलिस ने जयपुर से लाई गई एक महिला सहित चार जनों को संदिग्ध हालत में दबोचा,

जसवंतगढ पुलिस ने एरिया डोमानेशन अभियान के तहत हाईवे के होटलों व ढाबों पर की गहन चैकिंग

लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र से निकल रहे हाईवे पर स्थित होटलों में अवैध गतिविधियों के संचालन सम्बन्धी शिकायतों और समाचारों के बावजूद पुलिस कोई सफल कार्रवाई नहीं कर पाई थी, लेकिन अब दबिश देकर चिरमी होटल से एक महिला समेत चार लोगों को संदिग्ध हालत में दबोच कर सबको चौंका दिया है। जसवंतगढ पुलिस द्वारा एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए हाईवे पर स्थित होटलों व ढाबों की गहन चैंकिग की गई। इस दौरान पुलिस को जसवंतगढ पुलिस थानांतर्गत सालासर हाईवे पर स्थित चिरमी होटल पर संदिग्धावस्था में एक महिला सहित तीन पुरूषों को गिरफ्तार किया है‌। गिरफ्तार किए गए मुलजिमानों में जयपुर की एक महिला भी शामिल है‌। उसके अलावा लाडनूं के धोलिया निवासी सुनील कुमार बेनीवाल (31) पुत्र बलवीर सिंह बेनीवाल, खुनखुना थाना क्षेत्र के खरेश गांव का पदम सिंह (38) पुत्र भंवरसिंह राजपूत और तीसरा गोपी कुमार (21) पुत्र लक्ष्मी चौपाल जाति चौपाल निवासी निघसा वार्ड नं. 1 पोस्ट सरौती थाना घोघरडीहा जिला मधुबनी बिहार शामिल हैं। सभी चारों मुलजिमानों को पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा धारा 126 व 170 में गिरफ्तार किया है। यह समस्त कार्रवाई जसवंतगढ थानाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम में शामिल एएसआई इकबाल खां, महिला कांस्टेबल सुश्री राजकौर व वाहन चालक सिपाही श्रवण कुमार द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में एडिशनल एसपी हिमाशु शर्मा डीडवाना तथा लाडनूं वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह के निकटतम सुपरविजन में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत की गई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पानी-बिजली को लगातार सुचारू बनाए रखने, चिकित्सा सुविधा में कोई कोताही नहीं बरतने सहित विभिन्न विभागों को किया निर्देशित उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

शहर चुनें

Follow Us Now