मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में सत्र 2024-25 के लिए जारी मुख्य मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों के लिए कोचिंग संस्थाओं में ज्वाईनिंग की अंतिम तिथि 11 मई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में सत्र 2024-25 के लिए जारी मुख्य मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों के लिए कोचिंग संस्थाओं में ज्वाईनिंग की अंतिम तिथि 11 मई

डीडवाना (kalamkala.im)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अन्तर्गत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए आयोज्य प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां उत्कृष्ट ढंग से करवाने एवं सबको समान अवसर प्रदान करने के लिए सत्र 2024-25 के लिए नि:शुल्क कोचिंग विभाग करवाई जाएगी। इसके लिए सूचीबद्ध कोचिंग संस्थाओं में निःशुल्क कोचिंग के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से प्राप्त आवेदन पत्रों की प्रोविजनल मैरिट सूची जारी कर विभागीय जिलाधिकारियों से अभ्यर्थियों की पात्रता एवं उनके आवेदन में अपलोड किये गये दस्तावेजों के सत्यापन जांच के उपरान्त जिलाधिकारियों द्वारा अनुमोदित किये गये आवेदन पत्रों के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों की मुख्य मेरिट सूची जारी की जा चुकी है।
निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत सत्र 2024-25 के लिए जारी की गई मुख्य मेरिट सूची विभागीय वेबसाईट www.sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के संशोधित नवीनतम विस्तृत दिशा-निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया (21178 दिनांक 15.11.2024) के अनुसार मुख्य मेरिट सूची जारी होने के उपरान्त अभ्यर्थियों को 10 दिवस के भीतर कोचिंग संस्थान में ज्वॉइन किये जाने का प्रावधान है। अतः मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत सत्र 2024-25 हेतु जारी मुख्य मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थी की एसएसओ आईडी (SSO ID) पर प्रदर्शित कोचिंग संस्थान के प्रदर्शित कोचिंग सेन्टर पर अपनी सुविधानुसार कोचिंग संस्थान में दिनांक 11.05.2025 तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now