‘विधिक जागरूकता मोबाईल वैन’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, लाडनूं के विभिन्न क्षेत्रों में कानूनी जानकारियों के साथ 10 मई की लोक-अदालत का प्रचार भी किया जाएगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘विधिक जागरूकता मोबाईल वैन’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,

लाडनूं के विभिन्न क्षेत्रों में कानूनी जानकारियों के साथ 10 मई की लोक-अदालत का प्रचार भी किया जाएगा

लाडनूं (kalamkala.in)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता द्वारा उपलब्ध कराई गई ‘विधिक जागरूता मोबाईल वैन’ को यहां न्यायालय परिसर से ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष आरिफ मो. खान चायल(अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश लाडनूं) ने गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस वैन द्वारा गुरुवार और शुक्रवार दो दिनों में लाडनूं न्यायक्षेत्र में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का प्रचार करते हुए आमजन को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई की जानकारी प्रदान जायेगी। इस वैन के माध्यम से लाडनूं के विभिन्न क्षेत्रों में विधिक सेवा कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार किया जायेगा‌।साथ ही मोबाईल वैन द्वारा विभिन्न प्रकार के विधिक सेवा कार्यक्रमों की बाल विवाह रोकथाम, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, महिलाओं के विधिक अधिकार, नशा मुक्ति अभियान, लोक अदालत, निःशुल्क विधिक सहायता आदि की जानकारी भी दी जा रही है तथा विभिन्न प्रकार के विधिक कार्यक्रमों/जागरूकता संबंधित पेम्पलेट्स भी वितरीत किये जायेंगे। इस दौरान न्यायालय स्टाफ, बार संघ लाडनूं के अधिवक्तागण भगवती प्रसाद शर्मा, रविन्द्र सिंह मेड़तिया, रामचंद्र बैंधा, मुरली जांगिड़, ईश्वर राम, विमल दाधीच, फिरोज, भरत चारण, असलम आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को हैक कर करोड़ों की ठगी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, पुलिस टीम ने वेश बदल खानाबदोश बन कर बांग्लादेश बोर्डर पर घूमते हुए तीन आरोपियों को दबोचा, प्रभावी कार्रवाई – शानदार सफलता, मुख्य आरोपी के ठिकानों से भारी मात्रा में फर्जी मोहरें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी सिम कार्ड, शिक्षण संस्थानों की फर्जी रसीदें, क्लोन अंगूठा निशान, मोबाइल पेमेंट टर्मिनल मशीन, फिंगरप्रिंट मशीन, कैमरे एवं लैपटॉप चार्जर आदि बरामद, गिरफ्तार आरोपियों से मल्टी सिम वाला मोबाइल बरायद

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now