*’कलम कला’ न्यूज पोर्टल ने किया 10 लाख पाठकों के वृहत् आंकड़े को पार*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

==हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं==

*’कलम कला’ न्यूज पोर्टल ने किया 10 लाख पाठकों के वृहत् आंकड़े को पार*
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
‘कलम कला,’ के समस्त पाठकों, शुभचिंतकों, साथियों को हार्दिक बधाई।
‘कलम कला’ को आपके सतत् साथ, विश्वास और सहयोग ने ही निरंतर प्रगति और सफलता का मार्ग प्रशस्त किया है।
*आज ‘कलम कला’ न्यूज पोर्टल ने 10 लाख पाठकों के टारगेट को क्रोस कर लिया है। यह सब आपकी बदौलत ही संभव हो पाया है।*
हमने कलम का उपयोग सदा सच्चाई का साथ निभाने और दलितों-वंचितों की आवाज बनने में किया है। आपके स्नेह, प्यार और अपनत्व ने बहुत ही कम समय में ‘कलम कला’ न्यूज पोर्टल को 10 लाख दर्शकों की शानदार संख्या तक पहुंचाने में सहायता की है।
यह हमारे लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि *हमारी इस वेब साइट ‘कलम कला’ न्यूज पोर्टल के पाठक केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर के देशों इटली, स्पेन, अमेरिका, जापान, सऊदी अरब, यूएई, इंग्लैंड, जर्मनी, नेपाल, नार्वे, कत्तर, आयरलैंड, कुवैत आदि सुदूर देशों में भी निरन्तर देखा-पढ़ा जाता है।*
हमारे प्रवासी बंधु ‘कलम कला’ को पढ़ने के लिए लालायित रहते हैं। उन्हें अपने क्षेत्र की पूर्ण विश्वसनीय और विस्तृत खबर तत्काल उपलब्ध हो जाती है। ‘कलम कला’ न्यूज पोर्टल ने खबरों के लिए न्यूज पेपर (हमारे प्रिंट मीडिया) के इंतजार की व्यवस्थाओं को ध्वस्त करते हुए खबरों के ‘त्वरित संचरण’ का स्वरूप प्रदान किया है।
आप सभी सहयोगियों, शुभचिंतकों, पाठकों के निरन्तर सहयोग, शुभ भावनाओं की निरन्तरता और रुचिवर्द्धन बना रहे। यही आशा और विश्वास है। हम निरंतर सुधार की ओर अग्रसर रहेंगे।
– जगदीश यायावर
– सुमित्रा आर्य
सम्पादक मंडल, ‘कलम कला’

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now