देवरा में कन्हैया गौशाला संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ समापन, संतों और दानदाताओं का किया गया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

देवरा में कन्हैया गौशाला संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ समापन, संतों और दानदाताओं का किया गया सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड की अंतिम सीमा पर स्थित गांव देवरा में कन्हैया गौशाला के लोकार्पण समारोह के अवसर के साथ ही आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का समापन कथावाचक महंत कानपुरी महाराज द्वारा गौशाला परिसर में किए गए यज्ञ में पूर्णाहुति दिलवाने के साथ ही किया गया। यह पूर्णाहुति गौशाला परिवार और ग्रामीणों ने सपत्नीक रूप से शामिल होकर प्रदान की। इस यज्ञ और पूर्णाहुति में विभिन्न पंडितों ने मंत्रोच्चारण किया। भागवत कथा को सान्निध्य प्रदान करने वाले विभिन्न संतों बुद्धगिरि मण्डी फतेहपुर शेखावाटी के पीठाधीश्वर दिनेश गिरी महाराज का सम्मान समापन समारोह में उन्हें दुप्पटा पहनाकर किया गया। इसी के साथ विभिन्न गौभक्तों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान इस गौशाला में जिन गौभक्तों ने पिछले 12 माह में हुए निर्माण कार्य के लिए एवं चारा एवं नकद राशि का दान दिया था, उन सबका साफ़ा पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सीकर, डीडवाना-कुचामन एवं नागौर जिले के हजारों गौ भक्तों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लक्ष्मणगढ़ के पूर्व प्रधान डालू राम चाहर, पूर्व उपप्रधान लाडनूं बजरंग सिंह राठौड़, पेपाराम गुर्जर, रामवतार गुर्जर, नोपाराम गुर्जर, रामनिवास चाहर, बनवारीलाल छबरवाल, बोदूराम भोपा एवं अन्य उपस्थित रहे। कार्यकम में मंच संचालन प्रसिद्ध एंकर व शिक्षाविद् राजेंद्र बीरड़ा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now