लाडनूं में ‘विश्व शांति अनुष्ठान’ का विशेष आयोजन  आचार्य तुलसी इंटरनेशनल प्रेक्षाध्यान केन्द्र में सतत् मंत्रजाप से हुई आध्यात्मिक ऊर्जा प्रवाहित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

­लाडनूं में ‘विश्व शांति अनुष्ठान’ का विशेष आयोजन 

आचार्य तुलसी इंटरनेशनल प्रेक्षाध्यान केन्द्र में सतत् मंत्रजाप से हुई आध्यात्मिक ऊर्जा प्रवाहित

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्व भारती एवं जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के संयुक्त तत्वावधान में ‘विश्व शांति अनुष्ठान’ का आयोजन जैन विश्व भारती स्थित आचार्य तुलसी इंटरनेशनल प्रेक्षाध्यान केन्द्र के अर्हम सभागार में किया गया। आचार्यश्री महाश्रमण की सुशिष्या शासनगौरव साध्वीश्री कल्पलता एवं साध्वीश्री कार्तिकयशा, समणी नियोजिका मधुरप्रज्ञा, मुमुक्षु निदेशिका समणी अमलप्रज्ञा व समणी ऋुजुप्रज्ञा के सान्निध्य में आयोजित इस अनुष्ठान में विश्व शांति की मंगलकामना के लक्ष्य के साथ सतत् मंत्र जप किया गया। साध्वी शशिप्रभा, साध्वी विभाश्री, साध्वी स्वस्तिक प्रभा, तेजस्वी प्रभा, रोहिणीप्रभा व समणीवृन्द द्वारा समवेत स्वर में यह जप किया गया। इससे सम्पूर्ण वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रवाह का आभास हुआ।

बड़ी संख्या में रहे प्रमुख लोग उपस्थित

आध्यात्मिकता से ओतप्रोत पवित्र लक्ष्य के इस अनुष्ठान में शहर भर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस अवसर पर जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़, परिसर संयोजक व पूर्व अध्यक्ष धरमचंद लुंकड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना हिमांशु शर्मा, डीएसपी विक्की नागपाल, लाडनूं पुलिस थाना के थानाधिकारी सीआई महीराम विश्नोई व जसवंतगढ के थानाधिकारी जोगेन्द्रसिंह राठौड़, जैन विश्व भारती संचालिका समिति के सदस्य इन्दर बैंगाणी, प्रवीण बरड़िया, राजेन्द्र खटेड़ आदि के साथ नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद से बृजेश माहेश्वरी, रमेशसिंह राठौड़, सुरेश कुमार जाजू, सुशील शर्मा व अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विमल विद्या विहार स्कूल, सेवाभावी आयुर्वेदिक रसायनशाला, ओसवाल मित्र मंडल तथा अन्य संस्थाओं ने भी प्रतिभागिता की। तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, अणुव्रत समिति, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम आदि की सहयोगी भूमिका रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जेएसटी सभा के मंत्री राकेश कोचर, डा. विजयश्री शर्मा, संजय बोथरा, इन्दरचंद बुच्चा, दीपक महतो, आशीष गुर्जर की विशेष भूमिका रही। अंत में राजेंद्र खटेड़ ने दोनों संस्थाओं की ओर से आभार ज्ञापन किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now