लाडनूं की विभिन्न समस्याओं को बजट प्रावधानों में लेकर हल करने की मांग, ठा. करणीसिंह ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर करंट बालाजी चौराहा, लाडनूं में रिंग रोड, ट्रोमा सेंटर आदि मांगें उठाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की विभिन्न समस्याओं को बजट प्रावधानों में लेकर हल करने की मांग,

ठा. करणीसिंह ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर करंट बालाजी चौराहा, लाडनूं में रिंग रोड, ट्रोमा सेंटर आदि मांगें उठाई

लाडनूं (kalamkala in)। भारतीय जनता पार्टी के लाडनूं विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर करणी सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन देकर राजस्थान के वर्ष 2024-25 के बजट में लाडनूं विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का निराकरण करने उनके लिए बजट दिलवाने की मांग की है। अपने 6 सूत्रीय ज्ञापन में उन्होंने लाडनूं की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को उठाया है और उनका समाधान इस बजट में शामिल करके करने की मांग की है।

सरकारी अस्पताल में भवन की कमी दूर की जाए

करणी सिंह ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि लाडनूं का राजकीय चिकित्सालय लगभग 75 वर्ष पुराने भवन में संचालित हो रहा है। यहाँ स्वीकृत 150 बेड लगाने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है। इस भवन का एक बड़ा भाग, जो महिला वार्ड के लिए उपयोग में लिया जा रहा था, उसमें खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO) कार्यालय संचालित हो रहा है। इस कार्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करके चिकित्सालय की क्षमता बढाई जा सकती है। वर्तमान में स्थान कम होने से गैलेरी व बरामदे आदि में बेड लगाकर रोगियों को भर्ती किया जा रहा है।

जसवंतगढ पीएचसी क्रमोन्नत हो

ग्राम जसवंतगढ़ में लगभग 70 वर्ष से संचालित पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत करवाने की आवश्यकता है, ताकि आसपास के 50 गांव उससे लाभान्वित हो सकें।

करंट बालाजी चौराहा पर ओवरब्रिज बने

लाडनूं के करंट बालाजी चौराहा पर आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है, जिसमें अनेक लोगों ने अपनी जान गवां दी है। यहां पीडब्ल्यूडी से डीपीआर बनवाकर ओवर ब्रिज बनवाने की आवश्यकता है।

ट्रोमा सेंटर के लिए वित्तीय बजट हो

लाडनूं में पूर्व में कई बार ट्रोमा सेंटर स्वीकृत हो चुका है, परन्तु वित्तीय स्वीकृति के अभाव में अभी तक मूर्त रूप में नहीं आया है। बजट में इसकी वित्तीय स्वीकृति दिलवाने की आवश्यकता है।

सिवरेज में टूटी सड़कों की मरम्मत हो

विगत 3-4 वर्षों से लाडनूं में चल रहे सीवेरेज कार्य के चलते नगर की लगभग सभी सड़कें टूट चुकी हैं, इनके पुनर्निर्माण के लिए विशेष रूप से बजट का प्रावधान करने की आवश्यकता है।

लाडनूं में रिंग रोड बने

लाडनूं शहर में बाई पास (रिंग रोड) की आवश्यकता है, जिससे विश्वप्रसिद्ध जैन विश्व भारती का सीधा जुड़ाव राजमार्गों से हो जायेगा। साथ ही लाडनूं शहर के व्यापार में भी वृद्धि होगी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now