खानपुर रेलवे फाटक ने फिर लील ली एक और जिंदगी, जोधपुर ट्रेन से कट कर अज्ञात व्यक्ति की मौत, अभी पहचान नहीं हो पाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खानपुर रेलवे फाटक ने फिर लील ली एक और जिंदगी,

जोधपुर ट्रेन से कट कर अज्ञात व्यक्ति की मौत, अभी पहचान नहीं हो पाई

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां हादसों का सेंटर बन चुके खानपुर फाटक ने फिर एक व्यक्ति की जिंदगी को लील लिया है। गुरुवार को सुबह करीब 5.30 बजे इस खानपुर फाटक से सुजानगढ़ की ओर करीब डेढ़ किलोमीटर आगे ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह व्यक्ति दिल्ली-जोधपुर ट्रेन के आगे आ गया था और ट्रेन से कट गया। व्यक्ति का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत होकर बिखर गया। उसके अंगों को इकट्ठा करके पोटली में बांधा गया। शव की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। गुरुवार को इस हादसे की सूचना मिलने पर सुजानगढ़ की ‘टीम हारे का सहारा’ के संयोजक श्याम स्वर्णकार, एम्बुलेंस चालक भरत, सुजानगढ़ कोतवाली थाना के हेड कांस्टेबल पोकर मल, लाडनूं थाना के हेड कांस्टेबल दामोदर, आरपीएफ चौकी सुजानगढ़ के हेड कांस्टेबल शिवलाल मौक़े पर पहुंच गए। समाजसेवी श्याम स्वर्णकार और ने मिलकर उस बुरी तरह क्षत-विक्षत शव के अंगों को इकट्ठा किया और एक कपड़े में लपेटकर उसे लाडनूं लेकर आए। यहां सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में उसके शव को रखवाया गया है। मृतक के शव की शिनाख्त अभी नहींं हो पायी। मृतक की उम्र करीब 40-50 साल लग रही है। उसने फुल बाजू की टीशर्ट तथा काले रंग की पेंट पहन रखी थी। शव की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे हैं। शव की पहचान होने और पोस्टमार्टम होने के बाद ही इस मामले में अनुसंधान आगे बढ़ सकेगा और पता चल पाएगा कि यह आत्महत्या है, दुर्घटना है अथवा कोई साजिशन हत्या का मामला है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को हैक कर करोड़ों की ठगी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, पुलिस टीम ने वेश बदल खानाबदोश बन कर बांग्लादेश बोर्डर पर घूमते हुए तीन आरोपियों को दबोचा, प्रभावी कार्रवाई – शानदार सफलता, मुख्य आरोपी के ठिकानों से भारी मात्रा में फर्जी मोहरें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी सिम कार्ड, शिक्षण संस्थानों की फर्जी रसीदें, क्लोन अंगूठा निशान, मोबाइल पेमेंट टर्मिनल मशीन, फिंगरप्रिंट मशीन, कैमरे एवं लैपटॉप चार्जर आदि बरामद, गिरफ्तार आरोपियों से मल्टी सिम वाला मोबाइल बरायद

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now