बच्चों को खीर-जलेबी, पुड़ी और स्वेटर का वितरण किया गया, समाजसेवी जोधा का किया गया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बच्चों को खीर-जलेबी, पुड़ी और स्वेटर का वितरण किया गया, समाजसेवी जोधा का किया गया सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। उप तहसील निम्बी जोधां स्थित राजकीय भीकू लाल सारड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को लोहड़ी पर्व पर खीर-जलेबी व पूड़ी का भोजन करवाया गया और जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। इन बच्चों को समाजसेवी हरि सिंह जोधा कोयल द्वारा यह वितरण किया गया। इस बारे में शाला की कंचन शर्मा, भंवरी व तेज कंवर ने बताया कि उपहार पाकर बच्चों में खूब हर्ष देखा गया। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद घिंटाला व मनीषा गुर्जर द्वारा समय-समय पर विद्यालय में सहयोग करने पर समाजसेवी हरि सिंह जोधा का माला, श्रीफल व साहित्य भेंट कर स्वागत-सत्कार किया गया। समारोह में नाथी देवी सुपरवाइजर, गायत्री एएनएम, सीता पूनिया आशा, संजू-पुष्पा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आनंद कंवर व कमल किशोर जांगिड़ सहित शाला के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अनधिकृत पत्रकारों को तवज्जो देने पर किया जाएगा सम्बंधित विभाग व अधिकारी का बहिष्कार, पत्रकारों ने लिया निर्णय, लाडनूं पत्रकार परिषद का गठन, जगदीश यायावर संरक्षक, शंकर आकाश अध्यक्ष व दीपक बोहरा मंत्री बने

शहर चुनें

Follow Us Now