लाछड़ी के आशु सिंह को ‘क्षत्रिय रत्न अवार्ड 2023’ से किया गया सम्मानित, सीमा सड़क संगठन नई दिल्ली में उप महानिदेशक हैं आशुसिंह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाछड़ी के आशु सिंह को ‘क्षत्रिय रत्न अवार्ड 2023’ से किया गया सम्मानित,

सीमा सड़क संगठन नई दिल्ली में उप महानिदेशक हैं आशुसिंह

लाडनूं। सीमा सड़क संगठन के उप महानिदेशक आशुसिंह राठौड़ आईईएस को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा रविवार को जयपुर में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में ‘क्षत्रिय रत्न सम्मान’ से विभूषित किया गया। यह सम्मान राष्ट्र सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं क्षत्रियों की गौरवशाली परंपरा को निभाने वालों को प्रदान किया जाता है। लाडनूं तहसील के एक छोटे से गांव लाछड़ी के निवासी आशु सिंह राठौड़ यह सम्मान दिए जाने से समूचे लाडनूं क्षेत्र के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। आशु सिंह वर्तमान में सड़क सुरक्षा संगठन मे उप महानिदेशक के पद पर कार्यरत है। वे दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी हो चुके हैं। गणतंत्र दिवस 2017 पर भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा ‘विशिष्ट सेवा मेडल’ से सम्मानित किया गया। थल सेना दिवस 2019 पर थल सेनाध्यक्ष प्रशस्ति पत्र से सम्मानित हुए और गणतंत्र दिवस 2020 पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ से सम्मानित किया गया था। इनके अलावा गत 3 अप्रैल को राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें ‘राजस्थान गौरव सम्मान’ से भी सम्मानित किया था। इससे पूर्व 13 फरवरी को उन्हें ह्यूमन प्राईड ग्रुप द्वारा ‘ग्लोबल प्राइड अवार्ड’ से सम्मानित किया जा चुका। उन्हें अन्य विभिन्न पुरस्कार व सम्मान भी समय-समय पर मिलते रहे हैं, जो उनकी अभूतपूर्व योग्यता का प्रतीक है। उन्हें राजस्थान राज्य में तकनीकी शिक्षा बोर्ड 1985 में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर ‘भागीरथी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था। गणतंत्र दिवस 1994 में उन्हें महानिदेशक सीमा सड़क प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया और गणतंत्र दिवस 1991 व गणतंत्र दिवस 2005 में दोनों बार भारत सरकार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया था। वर्ष 2009 व 2010 में लगातार दो बार ‘सर्वश्रेष्ठ कार्य बल पुरस्कार’ से सम्मानित हुए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई