लाडनूं ने एक वरिष्ठ समाजसेवी खो दिया, वरिष्ठ फोटोग्राफर व सामाजिक कार्यकर्ता भंवरलाल वर्मा के आकस्मिक निधन से लोग हतप्रभ हुए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं ने एक वरिष्ठ समाजसेवी खो दिया,

वरिष्ठ फोटोग्राफर व सामाजिक कार्यकर्ता भंवरलाल वर्मा के आकस्मिक निधन से लोग हतप्रभ हुए

लाडनूं (kalamkala.in)। सुजला क्षेत्र के वरिष्ठ छायाकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता भंवर लाल वर्मा ने सोमवार 16 जून को अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हृदयगति रुक जाने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके इस तरह से अचानक चले जाने से पूरे शहर के लोग हतप्रभ रह गए। सहसा इस पर किसी को विश्वास ही नहीं हुआ। वे स्व. बजरंग लाल फूलभाटी के पुत्र थे और प्रसिद्ध पत्रकार व मोटिवेशनल गुरु शंकर आकाश के बड़े भाई थे। उनकी अंतिम यात्रा उनके पटावरी गार्डन के पीछे, मंगलम हॉस्पिटल के पास स्थित निवास से मंगलवार को निकाली गई। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नगर के प्रमुख नागरिक एवं विभिन्न संगठन-संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। स्व. वर्मा को उनके पुत्र संजय और निर्मल ने मुखाग्नि दी। सुजलांचल के प्रसिद्ध फोटोग्राफर्स संगठन दाग्युरे फोटोग्राफी एसोसिएशन के संरक्षक थे। इससे पहले वे अध्यक्ष का दायित्व भी निभा चुके थे। लाडनूं ही नहीं सुजानगढ़, बीदासर, छापर, जसवंतगढ़, सालासर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त फोटोग्राफर्स से उनके स्नेहिल सम्बन्ध रहे। क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में उनके पास सदैव महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व रहे और उन्हें निभाने में वे सदैव सफल रहे। वे राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला उपाध्यक्ष थे और इस पद पर रहते हुए पूरे जिले में सैन समाज को संगठित करने और विकास की दिशा में अहम् भूमिका निभाई। रामनवमी शोभायात्रा, गणगौर मेला आयोजन आदि धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में उनका योगदान सदैव उल्लेखनीय रहता रहा है। उनके निधन पर परिवार ही नहीं समूचे लाडनूं शहर व सुजला क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now