फल व छायादार 1800 पौधों का वितरण किया डा. सोमानी ने चिकित्सा शिविर के दौरान किया पर्यावरण के लिए प्रयास

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फल व छायादार 1800 पौधों का वितरण किया

डा. सोमानी ने चिकित्सा शिविर के दौरान किया पर्यावरण के लिए प्रयास

लाडनूं। निम्बी जोधा के महेश्वरी समाज भवन में अखिल भारतीय मानवाधिकार समिति के तत्वावधान में महादेवलाल पूनमचंद भूतड़ा कघ स्मृति में संचालित नि:शुल्क योग एवं एक्यूप्रेशर शिविर के दौरान डां ललित सोमानी द्वारा ग्रामीणों को कुल 1800 पौधों का वितरण भी किया गया। इस पौधा वितरण के लिए सुशील मूंधड़ा की स्मृति में परिवार द्वारा 365 पौधे, सरला लाहोटी द्वारा 100 पौधे, अरुण वर्मा द्वारा 365, विजय भूतड़ा ने 365 पौधे, अरुण अग्रवाल द्वारा 151 पौधों का सहयोग किया गया। सारड़ा स्कूल के शिक्षक जगदीश प्रसाद घिंटाला कसूंबी ने बताया कि वितरित किए गए पौधों में पपीता, जामुन, बिल्व पत्र, अमरूद, लेसवा, निम्बू, शीशम, खेजड़ी, आम आदि विभिन्न फल-फूलदार व छायादार पौधे थे। इन पौधों को निम्बी जोधां के अलावा तिपनी, रताऊ, ढींगसरी आदि विभिन्न गांवों में भी वितरणार्थ कार्यकर्ताओं के साथ भिजवाए गए। पौधा वितरण कार्य के दौरान समाज सेवी श्रवण कुमार सारड़ा, जगदीश प्रसाद घिंटाला, हनुमान सिंह राठौड़, सम्पत कुमार, पार्षद सुमित्रा आर्य, समाजसेवी जगदीश यायावर, दीपक बोहरा, सुशील कुमार शर्मा आदि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। गौरतलब है कि योग व एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डा. ललित सोमानी पिछले काफी वर्षों से नि:शुल्क चिकित्सा के साथ दवाओं का वितरण, गौसेवा, पक्षियों के लिए कृत्रिम घोंसलों का वितरण, पौधा वितरण आदि का कार्य पूरे प्रदेश में भामाशाहों के सहयोग से करते आ रहे हैं।[the_ad id=”1853″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now