शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए लाडनूं के बचपन स्कूल को ‘मेस्ट्रो अवार्ड्स 2026’ सम्मान से नवाजा गया, सबमें हर्ष की लहर दौड़ी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए लाडनूं के बचपन स्कूल को ‘मेस्ट्रो अवार्ड्स 2026’ सम्मान से नवाजा गया, सबमें हर्ष की लहर दौड़ी

लाडनूं (kalamkala.in)। बचपन स्कूल लाडनूं को ‘8वें मेस्ट्रो अवार्ड्स 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर का सम्मान है। शिक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए बचपन स्कूल के निदेशक दिनेश धेड़ू को राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। गौरतलब है कि यह मैस्ट्रो अवार्ड्स अलग-अलग केटेगरी में दिए जा रहे हैं, जैसे कि इस साल ‘टॉर्च बियरर’ अवार्ड से कुछ विशेष स्कूलों को सम्मानित किया गया है। ‘मैस्ट्रो अवार्ड’ (Maestro Award) विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता को मान्यता देने वाले प्रतिष्ठित सम्मान हैं, जो मुख्य रूप से डिजाइन, कॉर्पोरेट संचार और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लीडर्स को प्रदान किए जाते हैं। यह पुरस्कार रचनात्मकता और उद्योग में बदलाव लाने वाले विशेषज्ञों का जश्न मनाते हैं। बचपन स्कूल, लाडनूं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए बचपन स्कूल लाडनूं को 8वें मेस्ट्रो अवार्ड्स 2026 से नवाजा गया है। इस उपलब्धि से केवल सम्मान ही नहीं मिला है, बल्कि शिक्षा में नए मानक स्थापित करने और रचनात्मकता को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होगा। इस अवार्ड के हासिल होने से दिनेश धेड़ू को जहां समस्त स्कूल स्टाफ ने बधाई दी और इसे गौरव का क्षण बताया, वैसे ही समस्त अभिभावकों और लाडनूं क्षेत्र के लोगों ने भी बधाई देने के साथ ही इसे लाडनूं के लिए गर्व की बात बताया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now