सुशीला देवी संचेती की 31 की तपस्या की तप-संपूर्ति पर जैन संस्कार विधि से किया तप संपूर्ति अनुष्ठान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुशीला देवी संचेती की 31 की तपस्या की तप-संपूर्ति पर जैन संस्कार विधि से किया तप संपूर्ति अनुष्ठान

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां सुशीला देवी संचेती (पत्नी खींवकरण संचेती) के 31 की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान जैन संस्कार विधि द्वारा पारिवारिक जन की उपस्थिति में करवाया गया। जैन संस्कारक पुष्पराज सुराणा और राजेश बोहरा ने जैन मंत्रोच्चार के साथ यह तप संपूर्ति अनुष्ठान संपादित करवाया। इस अवसर पर जैन संस्कारक पुष्पराज सुराणा एवं जैन संस्कारक राजेश बोहरा ने जैन संस्कार विधि की जानकारी से सभी को अवगत करवाया और तप की अनुमोदना की। संस्कारकों द्वारा परिवार के सदस्यों को आध्यात्मिक संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई, तत्पश्चात संस्कारकों ने मंगल भावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई और मांगलिक मंत्रोच्चार व गीतिकाओं के संगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में परिवार की ओर से अशोक संचेती ने तेरापंथ युवक परिषद लाडनूं व जैन संस्कारकों का इस शानदार आयोजन के लिए आभार प्रकट किया। तेयुप लाडनूं द्वारा परिवार को मंगलभावना पत्रक भेंट किया गया। इस अवसर पर कोलकाता सभा के उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा एवं पूर्व अध्यक्ष तेजकरण बोथरा उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now