लाडनूं की बेटी निधि पारीक का किया गया चैन्नई में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, बच्चों के स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में मिला राष्ट्रीय सम्मान, निधि पारीक ने अपने सम्मान को किया अभिभावकों को समर्पित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की बेटी निधि पारीक का किया गया चैन्नई में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान,

बच्चों के स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में मिला राष्ट्रीय सम्मान, निधि पारीक ने अपने सम्मान को किया अभिभावकों को समर्पित

लाडनूं की बेटी निधि पारीक का किया गया चैन्नई में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान,

बच्चों के स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में मिला राष्ट्रीय सम्मान, निधि पारीक ने अपने सम्मान को किया अभिभावकों को समर्पित

चेन्नई/ लाडनूं (kalamkala.in)। धर्मवीर दयानंद की जयंती के अवसर पर चेन्नई स्थित ताज होटल में धर्मवीर दयानंद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 2 जुलाई को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में देशभर से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता एवं डिजिटल कंटेंट क्रिएशन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 28 से अधिक क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया। समारोह में राजस्थान से सम्मिलित एकमात्र कंटेंट क्रिएटर निधि पारीक को ‘योग एवं बच्चों के स्वास्थ्य जागरूकता’ के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, प्रभावी डिजिटल कंटेंट निर्माण तथा समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूरे राजस्थान प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। निधि पारीक पिछले कई वर्षों से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से योग, सही दिनचर्या, शारीरिक गतिविधियों और स्वस्थ जीवनशैली पर आधारित उपयोगी एवं वैज्ञानिक जानकारी सरल भाषा में लोगों तक पहुंचा रही है। उनके वीडियो अभिभावकों और बच्चों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय हैं।निधि पारीक के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुल मिलाकर 5 लाख (500K) से अधिक फॉलोवर्स हैं। उनके द्वारा बनाया गया कंटेंट लाखों परिवारों तक पहुंचकर बच्चों में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दे रहा है। यह सम्मान प्राप्त करने के बाद निधि पारीक ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी माता-पिता, बच्चों और शुभचिंतकों का है, जिन्होंने उनके कार्य पर विश्वास जताया। उन्होंने भविष्य में भी बच्चों के स्वास्थ्य और योग के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं जागरूकता बढ़ाने वाला कंटेंट बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now