लाडनूं के प्रसिद्ध लोक गायक अनूप तिवाड़ी ने जयपुर के जवाहर कला केंद्र पर अपनी प्रस्तुतियों से धमाल मचाया, विभिन्न वाद्ययंत्र वादकों और नृत्यांगना के साथ तिवाड़ी के लोकगीतों ने समां बांधा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के प्रसिद्ध लोक गायक अनूप तिवाड़ी ने जयपुर के जवाहर कला केंद्र पर अपनी प्रस्तुतियों से धमाल मचाया,

विभिन्न वाद्ययंत्र वादकों और नृत्यांगना के साथ तिवाड़ी के लोकगीतों ने समां बांधा

लाडनूं (kalamkala.in)। राष्ट्रीय लोक नृत्य समारोह जयपुर के आयोजन में जवाहर कला केन्द्र के रंगमंच पर लाडनूं के प्रख्यात लोक गायक अनूप तिवाड़ी ने गुरुवार को देर रात तक राजस्थानी लोकगीतों की स्वरलहरियां बिखेर कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। अनूप तिवाड़ी ने अपनी लोक कलाकारों की टीम के साथ 7 से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस लोकरंग कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक लोकगीत प्रस्तुत किए। लाडनूं के जाने-माने आकाशवाणी गायक अनूप तिवाड़ी ने अपनी चिर परीचित मटकी वादन कला के साथ प्रस्तुतियां दी और अपनी सुमधुर वाणी से राजस्थानी लोक रंगों से सराबोर लोकगीत ‘बालम छोटो सो’, ‘सावण लाग्यो भादवो’, ‘बन्नी थारे मेहलां में झगड़ो कायण रो’ आदि का गायन किया तो जवाहर कला केंद्र पर उपस्थित सभी दर्शक झूम उठे। इन प्रस्तुतियों के दौरान अनूप तिवाड़ी का साथ निभाने वाले हारमोनियम पर बजरंग, ढोलक पर नवरत्न, मंजीरा पर प्रकाश और नृत्य करने वाली कलाकार नीतू स्वामी ने अपनी-आपनी कलि से माहौल को लोक रंगों से सराबोर कर दिया। साथ ही इन प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम में शहनाई, कठपुतली, रावण हत्था, बहरूपिया, कच्छी घोड़ी, कालबेलिया नृत्य आदि के विभिन्न कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगाए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now