लाडनूं का परचम पूरे प्रदेश में फहरा- निम्बी जोधां के टैगोर स्कूल ने राजस्थान शिक्षा बोर्ड में फहराई उच्च पताका, लाडनूं का सुरेश कुमार 12वीं विज्ञान में राज्य में दूसरे स्थान पर रहा, कला वर्ग में भी विद्यार्थी रहे अग्रणी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं का परचम पूरे प्रदेश में फहरा-

निम्बी जोधां के टैगोर स्कूल ने राजस्थान शिक्षा बोर्ड में फहराई उच्च पताका,

लाडनूं का सुरेश कुमार 12वीं विज्ञान में राज्य में दूसरे स्थान पर रहा, कला वर्ग में भी विद्यार्थी रहे अग्रणी

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं विज्ञान के परीक्षा परिणाम में लाडनूं के एक गरीब परिवार के विद्यार्थी सुरेश कुमार प्रजापति ने 99.60 प्रतिशत अंक बना कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। निम्बी जोधां के टैगोर स्कूल में पढ़ने वाले सुरेश कुमार ने मैथामेटिक्स, कैमिस्ट्री, फीजिक्स और इंग्लिश विषयों में 100-100 पूर्णांकों में से पूरे 100-100 नम्बर हासिल किए हैं। उसने हिंदी में 100 में से 98 अंक हासिल किए हैं। यह जानकारी देते हुए टैगोर सीनियर सैकेंडरी स्कूल के निदेशक गुलाब सिंह शेखावत ने बताया कि सुरेश कुमार ने राजस्थान प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर विद्यालय और अपने माता-पिता का गौरव बढ़ाया है। सुरेश ने दसवीं कक्षा तक यहां राजकीय जौहरी सी.सै. स्कूल से 91.31 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की थी, तब भी वह टॉपर रहा था। सुरेश के माता कांता देवी सिलाई का काम करती है और पिता दीनदयाल मजदूरी करते हैं। उनका कहना है कि सुरेश रोज घर में करीब 8 घंटे पढ़ाई करता था और उसकी किसी भी तरह के खेलकूद में कोई रुचि कभी नहीं रही। सुरेश का बड़ा भाई बी.कॉम. कर रहा है और छोटी बहिन प्राइमरी स्कूल में है। सुरेश वर्तमान में सीकर में आईआईटी जे.ई. की तैयारी कर रहा है और वैज्ञानिक बनने की इच्छा रखता है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपनी लगन, मेहनत, गुरुजनों के आशीर्वाद और माता-पिता के स्नेह को देता है। टैगोर स्कूल के छात्र सुरेश कुमार के राजस्थान प्रदेश में सैकेंड टॉपर रहने पर निदेशक गुलाब सिंह शेखावत को चारों तरफ से बधाइयां मिल रही है कि उन्होंने एक हीरे को तराश कर तैयार किया है।

कला वर्ग में माया घोटिया को मिले 95.20 प्रतिशत अंक

टैगोर स्कूल निंबी जोधा ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणामों में इस बार अपना परचम फहराते हुए शिक्षा जगत में कीर्तिमान कायम किया है। उनका विद्यार्थी प्रदेश में विज्ञान वर्ग में सैकेंड टॉपर रहने के साथ ही कला वर्ग में उपलब्धि हासिल की है। टैगोर स्कूल की छात्रा माया घोटिया पुत्र पुरखाराम घोटिया निवासी बाकलिया निवासी ने 95.20 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया है। इसी प्रकार अंग्रेजी माध्यम में छात्र राकेश प्रजापत पुत्र मुकेश प्रजापत ने 95.80 प्रतिशत अंक बनाकर निम्बी जोधा टॉप किया है। विद्यालय में 95 प्रतिशत से अधिक अंक 12 छात्रों ने प्राप्त किए हैं तथा कुल 51 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now