लिटिल चैम्प ज्योति जांगिड़ का हीरावती पहुंच ठाकुर करणीसिंह ने किया स्वागत-सम्मान-हौसला अफजाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लिटिल चैम्प ज्योति जांगिड़ का हीरावती पहुंच ठाकुर करणीसिंह ने किया स्वागत-सम्मान-हौसला अफजाई

लाडनूं (kalamkala.in)। एशियन गेम्स अंडर-18 अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर हीरावती गांव की बालिका ज्योति जांगिड़ के निवास पर जाकर उसका स्वागत-सम्मान और हौसला अफजाई भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उन्हें ज्योति की शुरू से ही रही विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। बातचीत के दौरान ग्रामीणों से करणीसिंह ने होनहार बालिका ज्योति जांगिड़ के भविष्य के लिए किसी भी तरह के कार्य में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता करणी सिंह का भी स्वागत किया। लिटिल चैम्प ज्योति जांगिड़ हीरावती के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा रही है। उसने पूर्व में स्वर्ण जीतकर पूरे गांव का मान बढ़ाया था। ज्योति जांगिड़ ने शाहपुरा में आयोजित 68वीं राज्य स्तरीय स्कूली (अंडर-17) एथलेटिक्स लॉन्ग जम्प प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। लखनऊ में आयोजित 68वें नेशनल स्कूल गेम्स में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए नवें स्थान पर रही थी। अब ज्योति ने एशियन गेम्स अंडर-18 अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करके गौरव बढ़ाया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और जनता के बीच मजबूत संवाद और भरोसे का पुल बनकर महिला अपराधों को रोकने में मदद करती हैं सुरक्षा सखियां- एसपी प्यारेलाल शिवराण, लाडनूं में सुरक्षा सखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों को बताए गए कर्तव्य और समाज में भूमिका

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now