मेहनत की निरन्तरता के बल पर बन पाई प्रशासनिक अधिकारी, लाडनूं के भियाणी गांव की रीता महिया का हुआ आईएएस में चयन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मेहनत की निरन्तरता के बल पर बन पाई प्रशासनिक अधिकारी,

लाडनूं के भियाणी गांव की रीता महिया का हुआ आईएएस में चयन

लाडनूं (kalamkala.in)। यूपीएससी की ओर से जारी हुए सिविल सर्विस एग्जाम 2025 के परिणाम में लाडनूं तहसील के ग्राम भियाणी निवासिनी रीता महिया का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ है। रीता महिया ने ऑल इंडिया स्तर पर 640वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले भी उसने तीन बार प्रयास किए थे। महिया इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देती है। महिया ने तीन प्रयासों में लगातार नम्बर नहीं आने के बावजूद हौसला रखा और लगातार अपनी मेहनत जारी रखी और अंततः उसे कामयाबी मिल गई। उसने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। मेहनत से ही मंजिल मिलती है। उसने कहा कि महिलाओं को उनके दिए गए अधिकारों का पूर्णरूप से उन्हें फायदा दिलाना, मेरे जीवन का लक्ष्य रहेगा। रीता महिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जैन विश्वभारती स्थित विमल विद्या विहार से प्राप्त की थी। बाद की उच्च शिक्षा चेन्नई में प्राप्त की। महिया के पिता रामाकिशन महिया चैन्नई में बिजनेस करते हैं और माता गृहिणी है‌। उसने बताया कि ग्रेज्युएशन के दौरान उसने अपने कॅरिअर का चुनाव किया और आईएएस की तैयारी शुरू की थी। विफलताएं सामने आने के बावजूद वे कभी हताश नहीं हुई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सीवरेज लाइन में वर्षाजल को प्रवाहित नहीं करें और पुराने ड्रेनेज सिस्टम को अवरूद्ध नहीं करें- असलम खान ‘महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

पानी की टंकी के लिए खेत की जमीन दी और 20 साल भुगतना पड़ा खातेदारी ग्राम पंचायत के संयुक्त होने का दंश, ग्रामीण सेवा शिविर में मिली काश्तकार को संयुक्त खातेदारी से मुक्ति, अब हो सकेगी गिरदावरी और मिल सकेंगे लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now