संतुलन खोकर दीवार से टकराई कार में सवार दो जनों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल, मृत करते थे प्रॉपर्टी का व्यवसाय, अपने गांव सुनारी से लाडनूं आ रहे थे, अन्य दो सड़क हादसों में 4 और घायल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संतुलन खोकर दीवार से टकराई कार में सवार दो जनों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल,

 


मृतक करते थे प्रॉपर्टी का व्यवसाय, अपने गांव सुनारी से लाडनूं आ रहे थे, अन्य दो सड़क हादसों में 4 और घायल

लाडनूं। यहां सुनारी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 जनों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम सुनारी से लाडनूं की तरफ आ रही स्विफ्ट कार के अचानक बेकाबू होकर दीवार से टकरा जाने से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह कमांडो मय जाप्ता मौके पर पहुंच गए और उन्होेंने मौके पर आए युवाओं की मदद लेकर घायलों को सहायता करते हुए उन्हें निजी वाहन से चारों को यहां राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 2 जनों को मृत घोषित कर दिया तथा 2 घायलों को प्राथमिक उपचार के उच्च चिकित्सार्थ रैफर कर दिया गया।

मृतक करते थे प्रोपर्टी का कारोबार

शनिवार रात को हुई इस घटना में चारों आपस में दोस्त थे और सुनारी ग्राम के ही रहने वाले थे। वे कार लेकर अपने निजी कार्य के लिए लाडनूं आ रहे थे। रास्ते में अचानक कार अनियंत्रित हो गई और दीवार में जा घुसी। इस कार में सवार व्यक्तियों में नानूसिंह (44) पुत्र गजेंद्र सिंह व रामधन (40) पुत्र भंवरसिंह दोंनो निवासी सुनारी की मृत्यु हो गई। दोनों मृतकों के शव पुलिस ने अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। उनके साथ राजू मेघवाल (42) व प्रेम सिंह (44) घायल हो गए, जिन्हें यहां से हाई सेंटर के लिए रेफर किया गया है। रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाकर शव परिजनों को सुपुर्द किए गए। मृतक नानूसिंह प्रोपर्टी का काम करता था। उसके साथ रामधन पुत्र भंवरसिंह की भी मौत हो गई, जो उसके पास ही प्रोपर्टी का काम देखता था।

अन्य दो सड़क हादसों में 4 घायल

निम्बी जोधा टोल प्लाजा के पास से पैदल निकल रही एक बालिका को बाईक ने टक्कर मार दी, जिसमें बालिका और बाईक सवार दो युवक तीनों घायल हो गए। तीनों घायलों को आसपास के लोगों ने निजी वाहन से लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां दो को गंभ्ज्ञीर होने से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। इसी प्रकार हाईवे पर गोरेडी गांव के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल युवक निम्बी जोधा निवासी है। उसे भी प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के डम्पिंग यार्ड के बाहर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया पालिका अधिकारियों के साथ डम्पिंग यार्ड सहित विभिन्न स्थलों पर सफाई व्यवस्था का मुआयना

जयपुर के ग्राम दादिया में सेवा संकल्प सभा में राज्य के नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों, पार्षदों का किया स्वागत, दिया काम करने का मंत्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भरी पंचायत चुनाव के लिए हुंकार

‘बहुओं से चोर मरवाए, चोर बहुओं के भाई’ रालोपा नेता खींवाराम घींटाला ने वर्तमान राजनीति पर कसे ताने, राजनीति में गुंडों से सांठगांठ को मिटाने के लिए उतरना पड़ा मैदान में, 25 सालों की राजनीति में वर्तमान में हुए असहज- घींटाला, लाडनूं में रालोपा की प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर किया पंचायत चुनाव का आगाज, प्रधान आरएलपी का बनाने का दावा

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

शहर चुनें

Follow Us Now