एडवोकेट अनुभव चंदेल की अध्यक्षता में महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान प्रगति में चार चांद लगाएगा, महात्मा ज्योतिबा फुले भवन बनेगा 8 मंजिला, अध्यक्ष चुने जाने पर बधाइयों का तांता लगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एडवोकेट अनुभव चंदेल की अध्यक्षता में महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान प्रगति में चार चांद लगाएगा, महात्मा ज्योतिबा फुले भवन बनेगा 8 मंजिला,

अध्यक्ष चुने जाने पर बधाइयों का तांता लगा

लाडनूं/ जयपुर (kalamkala.in)। महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के चुनाव में अध्यक्ष पद पर वर्तमान अध्यक्ष एडवोकेट अनुभव चंदेल 110 वोटों से विजयी रहे। वे फिर से समाज सेवा के कार्य में आगे बढ़ाएंगे। इन्होंने निर्माणाधीन ‘महात्मा ज्योतिबा फूले भवन’ के कार्य को विधिवत सुचारू गति से संचालित करते हुए तीन मंजिला भवन बनवाया है और उनका लक्ष्य 8 मंजिला भवन बनाने का है। जिसमें सफलता के लिए सबका सहयोग अपेक्षित है। साथ ही जननायक अशोक गहलोत द्वारा स्थापित इस स्थान के राष्ट्रीय लक्ष्य को पुनः स्थापित करने के लिए भी चंदेल पहल करेंगे। जिससे कि राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक लाभ समाजजनों को मिल सकेगी। एडवोकेट अनुभव चंदेल महात्मा फुले सामाजिक शिक्षण संस्थान के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव भी हैं। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाराम गहलोत, पूर्व अध्यक्ष शंकरराव लिंगे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलाल कच्छावा, महासचिव रामनारायण चौहान कोषाध्यक्ष ग्यारसीलाल सैनी, संयुक्त सचिव आर पी सैनी, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सहित सभी सदस्यों और महाराजा शूरसैनी संस्थान के संयोजक डा. जगदीश यायावर एवं आल इंडिया सैनी सेवा समाज की जिलाध्यक्ष महिला पार्षद सुमित्रा आर्य ने चंदेल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now