जल संरक्षण में जनभागीदारी एवं जन जागरूकता के लिए मीडिया निभा रहा है महत्त्वपूर्ण भूमिका, ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान के तहत ‘मीडिया राउंड टेबल’ का आयोजन, अभियान के तहत सीएसआर कार्यशाला का भी हुआ आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जल संरक्षण में जनभागीदारी एवं जन जागरूकता के लिए मीडिया निभा रहा है महत्त्वपूर्ण भूमिका,

‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान के तहत ‘मीडिया राउंड टेबल’ का आयोजन,

अभियान के तहत सीएसआर कार्यशाला का भी हुआ आयोजन

डीडवाना (kalamkala.in)। राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जल संरक्षण, संचयन और भूजल स्तर में वृद्धि के उद्देश्य से संचालित ‘वंदे गंगा’ जल-संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर महेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में ‘मीडिया राउंड टेबल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण में आमजन की भागीदारी बढ़ाने और मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर महेंद्र मीणा ने जल संरक्षण अभियान की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत जिले में परंपरागत जल संरचनाओं जैसे टांके, बावड़ी और तालाबों का जीर्णोद्धार एवं सफाई कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, अमृत सरोवर, मैजिक पिट, सोख्ता गड्ढा और रिचार्ज सॉफ्ट जैसी आधुनिक जल संरक्षण तकनीकों का भी उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के साथ-साथ आमजन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता से जल संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और इसमें अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

मीडिया रखें अभियान में सक्रिय भागीदारी 

इस अवसर पर जल संग्रहण विभाग के अधीक्षण अभियंता बनवारी लाल ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, वर्षा जल संग्रहण के लिए जिले में टांकों के निर्माण, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक शंकराराम बेड़ा ने फार्म पौंड योजना, नगर परिषद के सहायक अभियंता दिलीप सिंह ने अमृत योजना, भू-जल विभाग की हाईड्रोलॉजिस्ट शोभा ने भू-जल स्तर बढ़ाने के उपायों के बारे में बताया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक जनसम्पर्क अधिकारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि जिले के मीडिया कर्मियों का इस अभियान में सतत सहयोग रहा है, जिससे जनजागरूकता में वृद्धि हुई है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस अभियान को और प्रभावी बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी बनाए रखें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने भी अपने सुझाव साझा किए और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु हरसंभव सहयोग देने का संकल्प दोहराया।

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत आयोजित हुई सीएसआर कार्यशाला

इस अवसर पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत उद्योग विभाग द्वारा सीएसआर कार्यशाला भी आयोजित की गई। इसमें जिला उद्योग अधिकारी हरेंद्र बेनिवाल एवं लवण निरीक्षक धर्मेंद्र नेहरा ने अभियान में जिले के उद्यमियों की भूमिका के बारे में बताया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर मीणा ने जिले के उद्यमियों को कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत जल संरक्षण कार्यों एवं स्थानीय जल स्त्रोतों की देखरेख में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now