मोहर्रम पर की जाएगी ड्रोन से निगरानी, सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने और गलत पोस्ट करने वालों पर कसी जाएगी नकेल, एसपी ने मोहर्रम ताजिया और अन्य त्योंहारों के मद्देनजर रखी सीएलजी व शांति समिति सदस्यों की बैठक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मोहर्रम पर की जाएगी ड्रोन से निगरानी, सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने और गलत पोस्ट करने वालों पर कसी जाएगी नकेल,

एसपी ने मोहर्रम ताजिया और अन्य त्योंहारों के मद्देनजर रखी सीएलजी व शांति समिति सदस्यों की बैठक

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवराण की अध्यक्षता में पुलिस थाना डीडवाना परिसर में जिले भर में आगामी मोहर्रम, ताजिया एवं अन्य त्योहारों के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शांति समिति एवं सीएलजी की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवराण ने कहा कि डीडवाना-कुचामन जिले की पहचान आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए है। उन्होंने सभी उपस्थित नागरिकों से अपील की कि आगामी त्योहारों को परस्पर प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना, भ्रामक संदेश अथवा अफवाह पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे प्रसारित करें। साथ ही निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि डीडवाना एवं कुचामन क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

इन सबकी रही उपस्थिति

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवराण के अलावा अति. पुलिस अधीक्षक डीडवाना हिमांशु शर्मा, उपखंड अधिकारी डीडवाना विकास मोहन भाटी, वृताधिकारी डीडवाना जेठू सिंह, प्रोबेशनर आरपीएस श्रीमती गरिमा चौधरी तथा श्री उप निरीक्षक रामेश्वरलाल सहित अन्य अधिकारियों के साथ सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी, शांति समिति के सदस्य एवं विभिन्न समुदायों के प्रमुख लोगों ने सहभागिता की।

ताजियादार लाइसेंस की शर्तों का पालन करें और 10-10 स्वयंसेवक अवश्य रखें

इसी क्रम में पुलिस थाना कुचामन सिटी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन सिटी विमल सिंह की अध्यक्षता में मोहर्रम एवं फूल प्याला पर्व को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सभी लाइसेंस धारकों को लाइसेंस की शर्तों का सख्ती से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कुचामन क्षेत्र में प्रत्येक लाइसेंस धारक को अपने साथ 10-10 वॉलिंटियर्स रखने एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से भी अपील की गई कि किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा संदिग्ध सामग्री सोशल मीडिया पर प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। साथ ही जानकारी दी गई कि कुचामन क्षेत्र में आयोजित होने वाले फूल प्याला कार्यक्रम की ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं आपसी सहयोग बनाए रखने का विश्वास दिलाया तथा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए गए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now