बढ़ती उम्र में पूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है योग के आसन, प्राणायाम, यौगिक क्रियाएं एवं अनुकूल आहार- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में विश्व योग दिवस पर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास के लिए उमड़े लोग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बढ़ती उम्र में पूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है योग के आसन, प्राणायाम, यौगिक क्रियाएं एवं अनुकूल आहार- एसडीएम ममता लहुआ,

लाडनूं में विश्व योग दिवस पर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास के लिए उमड़े लोग

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड प्रशासन, नगर पालिका एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यहां करंट बालाजी मंदिर के सामने स्थित दशहरा मेला मैदान में उपखंड स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी ममता लहुआ एवं आयुष विभाग की प्रभारी आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. रेणुका शर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि बढ़ती आयु में भी पूर्ण स्वस्थ बने रहने के लिए योग के आसन, प्राणायाम, यौगिक क्रियाएं एवं अनुकूल आहार का बहुत महत्व होता है। उन्होंने बताया कि 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जाता है और करोड़ों लोग योग से लाभान्वित होते हैं। उन्होंने योग को दैनिक जीवन के अभिन्न अंग के रूप में स्वीकार करने की जरूरत बताई। कार्यक्रम में सभी उपखंड स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों- कर्मचारियों, जन नेताओं, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों आदि ने योग का सामुहिक अभ्यास किया। कार्यक्रम में शहर के मूक-बधिर विद्यालय के बालकों द्वारा योगेश के निर्देशन में योग का विशेष प्रदर्शन किया गया। योग दिवस पर योगाभ्यास करने वाले इन सभी मूक-बधिर छात्रों को भारत विकास परिषद की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप स्कूल बैग प्रदान किए गए।आयोजन के पश्चात कार्यक्रम में शामिल रहे सभी प्रतिभागियों के लिए जूस, फल सहित पौष्टिक चने के अल्पाहार की व्यवस्था भी रही। यह अल्पाहार और जूस की व्यवस्था भारत विकास परिषद की ओर से की गई।

इन सबकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी ममता लहुआ, वृत्ताधिकारी जितेंद्र सिंह चारण, थानाधिकारी शिंभुदयाल मीणा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत कसेरा, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह, भाजपा नेता गजेंद्र सिंह ओड़ींट, नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष रावत खान लाडवाण, प्रोग्रामर योगेश वर्मा, कांस्टेबल किरण, डॉ. विनय शर्मा, डॉ. तरुण भार्गव, एडवोकेट नरेंद्र भोजक, जयश्री भोजक, देवेंद्र कुमार चाहर, दिलीप तुनगरिया, जेपी टाक, मदन लाल पटवारी, विजयलक्ष्मी पारीक, सुनीता वर्मा, दिनेश सोनी, मनीष शर्मा, भारत विकास परिषद के संरक्षक हनुमान मल जांगिड़, सुशील पीपलवा, अध्यक्ष बृजेश महेश्वरी, ललित नारायण सोनी, सुरेश जाजू, प्रांतीय संस्कार संयोजक दिव्या माथुर, विजय कुमार चौहान, प्रकाश सोनी, निर्मला देवी जांगिड़, शारदा देवी शर्मा, मंजू लता चौहान, पूजा जांगिड़, पूनम शर्मा, अंशु जाजू, कविता माथुर, ज्योति सोनी, मंजू माहेश्वरी, सुनीता दाधीच, चंदा घोडे़ला आदि एवं विभिन्न विभागों के कार्मिक व गणमान्य नागरिक शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुरेन्द्र सिंह जोधा ने किया।

कन्या महाविद्यालय में किया योगाभ्यास

भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं की ओर से सदस्य महिलाओं ने लाडनूं के निम्बी जोधां रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में योग परीक्षक दिव्या माथुर के निर्देशन में छात्राओं को योगाभ्यास कराते हुए जीवन में यौग के महत्व को बताया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now