मां करणी राजल पैदल यात्रा का लाडनूं में स्वागत और रात्रि विश्राम 18 सितम्बर को, जयपुर से रवानगी 12 सितंबर को, लाडनूं में डेढ़ दर्जन भक्त होंगे पैदल यात्रा संघ में शामिल, लाडनूं के नवदीप पैलेस में होगा भव्य स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मां करणी राजल पैदल यात्रा का लाडनूं में स्वागत और रात्रि विश्राम 18 सितम्बर को, जयपुर से रवानगी 12 सितंबर को,

लाडनूं में डेढ़ दर्जन भक्त होंगे पैदल यात्रा संघ में शामिल, लाडनूं के नवदीप पैलेस में होगा भव्य स्वागत

लाडनूं (kalamkala.in)। हर साल जयपुर से शुरू होकर लाडनूं होते हुए देशनोक जाने वाली ‘जय मां करणी राजल पैदल यात्रा संघ’ का इस बार लाडनूं आगमन 18 सितम्बर को होगा। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर को यह यात्रा लाडनूं क्षेत्र में प्रवेश करेगी। दोपहर को ग्राम पंचायत मीठड़ी होते हुए शाम को राजल बाईसा मंदिर समना पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन 18 सितंबर को प्रातः यात्रा रवाना होकर दोपहर में ग्राम पंचायत लेड़ी पहुंचेगी और शाम को लाडनूं आगमन होगा। यहां नगर में इस यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा संयोजक डॉ. चंद्रशेखर सान्दू के नेतृत्व में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी पैदल यात्रा 12 सितंबर को जयपुर से रवाना होगी। यह यात्रा देशनोक स्थित मां करणी के मंदिर में 22 सितंबर को पहुंच कर सामूहिक दर्शन किया जाएगा।
लाडनूं में 18 सितम्बर को यात्रा संघ का रात्रि विश्राम लाडनूं के नवदीप पैलेस में रहेगा, जहां करणी माता की महाआरती एवं पूजा-अर्चना विशेष रूप से की जाएगी। रात्रि विश्राम के पश्चात 19 सितंबर को यह यात्रा संघ प्रातः ज्योत के साथ श्रीगढेश्वर भैरूनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद आगे की यात्रा के लिए रवाना होगा। इस यात्रा के साथ लाडनूं से समाजसेवी गुरुजी उम्मेदसिंह चारण के नेतृत्व में क्षेत्र के 15 से अधिक भक्तगण यात्रा में शामिल होंगे।

लाडनूं के बाद यह रहेगा यात्रा कार्यक्रम

यह यात्रा 18 सितम्बर दोपहर को पारेवड़ा और शाम को ईयांरा कैम्प पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन 20 सितंबर को दोपहर में यात्रा कातर पहुंचेगी और यात्रा का रात्रि विश्राम जसरासर में होगा। 21 सितंबर को दोपहर में बेरासर पहुंचकर रात्रि विश्राम मोहरखाना/कितलसर में किया जाएगा। यात्रा का समापन 22 सितंबर को देशनोक में नवरात्र स्थापना दिवस पर मां करणी मंदिर में सामूहिक दर्शन के साथ होगा। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति भाव से मां के जयकारों के साथ पैदल चलते हुए विभिन्न गांवों और कस्बों से गुजरेंगे। इस दौरान स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं का स्वागत सत्कार भी होगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now