किसान राज लाएंगे, सर्व समाज को सुखी बनाएंगे- सांसद हनुमान बेनीवाल, निम्बी जोधां में आयोजित तेजा गायन व जागरण समारोह में बेनीवाल ने किया किसानों से आह्वान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

किसान राज लाएंगे, सर्व समाज को सुखी बनाएंगे- सांसद हनुमान बेनीवाल,

निम्बी जोधां में आयोजित तेजा गायन व जागरण समारोह में बेनीवाल ने किया किसानों से आह्वान

मो. बिलाल मुगल, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। सांसद हनुमान बेनीवाल ने आह्वान किया है कि किसान राज लाएंगे, सर्व समाज को सुखी बनाएंगे। वे निम्बी जोधां में श्री सत्यवादी वीर तेजाजी मन्दिर के विशाल प्रांगण में वीर तेजा जाट सेवा समिति द्वारा आयोजित सत्यवादी तेजाजी महाराज क़ी सवामणी व जागरण समारोह में शामिल हुए थे‌। उन्होंने इस तेजा गायन समारोह में शामिल किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरी सत्ता होगी, तब एक ही नारा होगा, ‘जिओ और जीने दो’। हम किसान राज लायेंगे, तब अपराधी अपराध करने से पहले सोचने पर मजबूर हो जायेगा। सभी जगह तेजाजी महाराज के मन्दिर बनेंगे। सर्व समाज सुखी रहेगा।

नई क्रांति के लिए तैयार रहें युवक

सांसद बेनीवाल ने आह्वान किया कि अपने सपनों का राजस्थान बनाओ। आज सरकार अधिकारियों के हवाले चल रही है। उन्होंने नौजवानों से कहा कि नई क्रांति के लिए तैयार हो जाओ। नागौर में पहले जो सासंद बने, सबने भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया। जो कौम अपने इतिहास को भूल जाती है, वो कौम आगे नहीं बढ़ सकती। आज नागौर में नहरें, पानी, बिजली, सड़कें बन गई हैं। आनेवाले समय में नागौर हर क्षेत्र में और बढेगा। बेनीवाल ने कहा मैं सत्ता का भूखा नहीं हूं, मैंने सत्ता को छोड़़ कर किसानों के आंदोलन में भाग लिया था। मुझे किसी का डर नहीं लगता। मैंने खरनाल में मोदी को नाक रगड़़वाई थी। श्री वीर तेजा जाट सेवा समिति द्वारा हर वर्ष सत्यवादी वीर तेजाजी मन्दिर में विशाल तेजा गायन प्रसादी, हवन व सम्मान समारोह करते हैं, जो ऐतिहासिक कार्यक्रम हैं।

कुरीतियों को छोड़ने का आह्वान

कार्यक्रम में वीर तेजा सेना के प्रदेशाध्यक्ष श्रीराम बिजारणियां ने कहा, तेजाजी सर्वसमाज के देवता थे। समाज में कई प्रकार के रीति-रिवाज चल पड़े़ हैं, हम सब लोगों को कपड़े की औढावणी, बर्तनों को देने की रस्म आदि बन्द कर इन रुपयों को शिक्षा पर खर्च करना चाहिए। जाट समाज को नि:शुल्क शिक्षा लड़़की व लड़़का को देने की व्यवस्था करनी चाहिए।

तेजा गायन और गीत, संगीत, नृत्य ने बांधे रखा लोगों को

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दरियाव, धोलिया, खरनाल धाम गादीपति भोपा पंडित सुशील कुमार शास्त्री पुजारी थे तथा शेराराम खीचड़़, सालगराम सिलारिया, कालूराम लंगोड़, तेजा गायक कलाकार प्रेम मण्डा, बाड़मेर तेजा गायक कलाकार महावीर भादू ने तेजा गायन गाकर तेजाजी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में पायल, ज्योति, राजस्थानी डांसर
पूनम चौधरी, प्रदीप खीचड़ डांसर, विनीत, पूनम चौधरी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों को तालियां बजाने व जयकारे लगाने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम इतना रोचक, आकर्षक और मोहक बना रहा कि सभी श्रोता देर रात तक कार्यक्रम में जमे रहे। तेजा मंदिर प्रांगण खचाखच भरा था।इस अवसर पर सुरजाराम भाकर, शिक्षक नेता नानू राम गोदारा, किसान नेता विकास बुरड़़क, टीकू, हरी रिम खिचड़ आदि हजारों प्रमुख लोग उपस्थिति रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now