लंदन यूके की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से हासिल की ‘आर्किटेक्चर एण्ड अर्बेनिज्म’ में मास्टर डिग्री मीठड़ी की बेटी अनिशा जांगिड़ को इस उपलब्धि के लिए किया गया गांव में सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लंदन यूके की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से हासिल की ‘आर्किटेक्चर एण्ड अर्बेनिज्म’ में मास्टर डिग्री

मीठड़ी की बेटी अनिशा जांगिड़ को इस उपलब्धि के लिए किया गया गांव में सम्मानित

लाडनूं (kalamkala.in)। मीठड़ी मारवाड़ की बेटी अनिशा जांगिड़ ने अपनी मेहनत और प्रतिभा की बदौलत अपना, परिवार, गांव और पूरे जिले का मान बढ़ाया है। मीठड़ी ग्रामवासियों ने मीठड़ी के भड़ेच भवन में एक प्रतिभा सम्मान समारोह रखा और उसमें अनिशा जांगिड़ का सम्मान किया गया। इसमें ग्रामवासियों एवं आयोजनकर्ता चन्द्राराम मेहरा द्वारा बेटी अनिशा जांगिड़ को गुलदस्ता भेंट कर, साफा पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही अनिशा के परिवार के सदस्यों का भी ग्राम के लोगों ने माला व साफ पहनाकर सम्मान किया। मीठड़ी गांव की अनिशा जांगिड़ ने लंदन की प्रतिष्ठित व विश्व के शीर्षस्थ विश्वविद्यालय मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी (लंदन, यूके) से ‘आर्किटेक्चर एण्ड अर्बेनिज्म’ में मास्टर डिग्री हासिल की है। अनिशा की इस उपलब्धि पर गांव मीठड़ी में गर्व और खुशी का माहौल है।

सभी के लिए प्रेरणास्पद है अनिशा

कार्यक्रम में अनिशा के दादा सीताराम जांगिड़ ने उसकी् सफलता को उसकी कड़ी मेहनत, समर्पण और नेतृत्व कौशल का परिणाम बताया। उसके पिता अमरचंद जांगिड़ ने कहा कि अनिशा की कहानी उन लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद आगे बढ़ना चाहती हैं। गांव के एक साधारण किसान परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय शिक्षा मंच तक पहुंचना आसान नहीं था, लेकिन अनिशा ने यह करके इसने साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं‌। इस सम्मान समारोह में मुराद खान, इब्राहिम खान, नेमीचंद जांगिड़, बाबूलाल जांगिड़, जगदीश जांगिड़, राजेन्द्र बाजारी, भंवरलाल गुर्जर, ओम साहू, बीरमाराम सैन, राकेश गाड़ोदिया, भूपेंद्र सिंह, माया स्वामी, मोंटी शर्मा, शिवराज बरवड़, जुगल आलड़िया, परमेश्वर प्रजापत, दीपक प्रजापत, हनुमान आलड़िया, घनश्याम तिलोटी, कन्हैयालाल, मोहन भाटी, मोहनराम चिनिया, घनश्याम, प्रकाश, नाथूराम व उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश मीना ने किया। आयोजन कर्ता चंद्राराम मेहरा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में ग्रामीणजन, महिलाएं, बच्चे उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now