लाडनूं के दयानंद स्कूल में एसयूपीडब्लू कैंप में बताया स्वच्छता औऱ सीवेरज का महत्व

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के दयानंद स्कूल में एसयूपीडब्लू कैंप में बताया स्वच्छता औऱ सीवेरज का महत्व

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय दयानन्द सरस्वती विद्यालय में चल रहे एसयूपीडब्लू कैंप में भाग ले रहे विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व समझाया गया और सीवरेज परियोजना की जानकारी दी गई। इस कैंप में यह कार्यक्रम सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रुडीप) के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में कैप रुडीप के असलम खान ने स्वछता औऱ सिवरेज परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि सभी घरों के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। इसलिए सीवर लाइन बिछाने में सबको सकारात्मक सहयोग देना चाहिए। उन्होंने सीवरेज के फायदों को बताते हुए सीवरेज की कार्य प्रणाली को समझाया और बताया कि इसके पानी को उपचारित किया जाकर उसका पुनः उपयोग किया जाएगा। इससे नगर पालिका को आय होगी, जो शहर के विकास में काम आएगी। साथ ही उन्होंने पर्यावरण स्वछता के फायदे भी बताये। छात्रों द्वारा सीवरेज शोधन संयत्र (एसटीपी) प्लांट भ्रमण की मांग की गई।प्रधानाचार्य महावीर ने एसयूपीडब्लू कैंप को सफल बनाने का आह्वान किया तथा व्यक्तिगत स्वछता के साथ साथ शहरी स्वच्छता बनाए रखने के लिए घरों से निकलने वाला कचरे को नगर पालिका से आने वाले वाहन में डालने का आग्रह किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now