सुरक्षा उपकरण के बिना किसी भी श्रमिक को कार्यस्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा- सिंघल (सहायक निर्माण प्रबंधक), श्रमिकों को बताए मौसमी परिवर्तन और सुरक्षा के उपाय

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुरक्षा उपकरण के बिना किसी भी श्रमिक को कार्यस्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा- सिंघल (सहायक निर्माण प्रबंधक),

श्रमिकों को बताए मौसमी परिवर्तन और सुरक्षा के उपाय

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार तथा अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन में और सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में सीवरेज परियोजना के तहत एसटीपी द्वितीय पर कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा और मौसम परिवर्तन के कारण होने वाली बीमारी के प्रति जागरूक किया। रूडीप के अधिशासी अभियंता ने कहा कि सुरक्षा ही जीवन है, इसलिए सभी श्रमिक साथी कार्य स्थल पर सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करे। लापरवाही नही करें। साथ ही हिदायत दी कि बारिश के कारण होने वाली मौसमी बीमारी से अपने आप को सुरक्षित रखें। अपने आसपास साफ-सफाई रखें, जिससे बीमारियों से बचाव किया जा सके।सहायक अभियंता रियाज़ अहमद ने सभी श्रमिकों को सुरक्षा के सभी उपकरणों का उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि श्रमिक सुरक्षा कार्यस्थल की पहली और अति आवश्यक जरूरत है।रुडिप केप के असलम खान ने कहा कि स्वच्छता का ध्यान रखें। श्रमिकों को वर्षा ऋतु में बरतने वाली सावधानी पर चर्चा की। सहायक निर्माण प्रबंधक रामकुमार सिंघल ने कहा कि सभी सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें। सुरक्षा उपकरण के बिना किसी भी श्रमिक को कार्य स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में एसओटी रामकिशोर, विश्वजीत, प्रताप, बच्चन, सुबोध राकेश, महेंद्र, शिंदा रानी, रूपम दास, अभिजीत सहित सभी श्रमिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now