अब घर-घर जाकर महिलाओं में विधि-जागरूकता का काम करेंगी सुरक्षा सखियां, लाडनूं पुलिस थाने में बैठक का आयोजन कर दी गई जानकारियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अब घर-घर जाकर महिलाओं में विधि-जागरूकता का काम करेंगी सुरक्षा सखियां,

लाडनूं पुलिस थाने में बैठक का आयोजन कर दी गई जानकारियां

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान पुलिस द्वारा प्रदेश में भर में चलाए जा रहे सुरक्षा सखी संवाद अभियान के तहत सोमवार को लाडनूं पुलिस थाने में सुरक्षा सखियों की एक बैठक रखी गई। पुलिस थाना स्तरीय इस कार्यक्रम में सुरक्षा सखी संवाद अभियान के बारे में जानकारियां दी गई। बैठक में नोडल महिला कांस्टेबल प्रभु ने महिला सखी सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के बारे में बताया कि यह महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया अभियान है। इसमें महिला और बालिकाओं में स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने, उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देकर जागरूक बनाने एवं उत्पीड़न से बचाने, उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने तथा स्थानीय पुलिस से संवाद स्थापित करने में मदद करने का काम किया जाएगा। अभियान के तहत हर थाने से प्रशिक्षित तीन सुरक्षा सखियां घर-घर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को कानूनों की जानकारी देने का काम करेंगी। साथ ही ये सुरक्षा सखियां महिलाओं व बालिकाओं की समस्याएं पुलिस थाने तक पहुंचाकर उन्हें राहत दिलवाने में भी मदद करेंगी। इस बैठक में सुमित्रा आर्य, श्वेता सांखला व कृष्णा उपस्थित रहीं।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सभी हाथ ठेले वाले पांच दिनों में हटाएं अपने अतिक्रमण, सुझाए गए वैकल्पिक स्थानों पर करें शिफ्टिंग, नगर पालिका और सब्जी-फरोश ठेला चालक प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक, विचार-विमर्श के बाद तय हुए पुनर्स्थापन के स्थान

जल भराव स्थल चिह्नित करने, बरसाती पानी की समुचित निकासी के लिए पंपों की व्यवस्था व निकासी के लिए नालियों की मरम्मत के लिए निर्देश, जिला कलक्टर ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक लेकर दिए हर आपदा से बचाव के लिए निर्देश, मानसून पूर्व आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की

शहर चुनें

Follow Us Now