ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई, रिश्तेदारी में जाते समय शिमला गांव के पास हुआ हादसा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई, रिश्तेदारी में जाते समय शिमला गांव के पास हुआ हादसा

लाडनूं। तहसील के ग्राम शिमला के समीप मेगा हाईवे डीडवाना रोड पर एक बाईक को ट्रक की टक्कर लगने से बाईक सवार की मौत हो गई। बाईक सवार मृतक जगदीश (40) पुत्र मांगीलाल विश्नोई निवासी रोटू जायल डीडवाना से अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। इस दौरान में हाईवे पर बाइक एक ट्रक से टकरा गई। जानकारी मिली है कि मृतक जगदीश ने लाडनूं में ही कपड़ों पर कसीदे निकालने वाले फैक्ट्री लगा रखी थी। दुर्घटना होते ही उसे घायल अवस्था में एंबुलेंस की मदद से यहां सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर उनकी मौजूदगी में रविवार को मृतक जगदीश का पोस्टमार्टम कर शव मृतक के भाई सुनील पुत्र मांगीलाल को सौंप दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर लाडनूं पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल बाबूलाल मौके पर पहुंचे। हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के डम्पिंग यार्ड के बाहर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया पालिका अधिकारियों के साथ डम्पिंग यार्ड सहित विभिन्न स्थलों पर सफाई व्यवस्था का मुआयना

जयपुर के ग्राम दादिया में सेवा संकल्प सभा में राज्य के नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों, पार्षदों का किया स्वागत, दिया काम करने का मंत्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भरी पंचायत चुनाव के लिए हुंकार

‘बहुओं से चोर मरवाए, चोर बहुओं के भाई’ रालोपा नेता खींवाराम घींटाला ने वर्तमान राजनीति पर कसे ताने, राजनीति में गुंडों से सांठगांठ को मिटाने के लिए उतरना पड़ा मैदान में, 25 सालों की राजनीति में वर्तमान में हुए असहज- घींटाला, लाडनूं में रालोपा की प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर किया पंचायत चुनाव का आगाज, प्रधान आरएलपी का बनाने का दावा

शहर चुनें

Follow Us Now