66वीं जिला स्तरीय कूडो खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

66वीं जिला स्तरीय कूडो खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जनाणा में 66वीं जिला स्तरीय कूडो खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन समारोह व पुरस्कार वितरण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि सांवरराम लालरिया जनाणा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनारायण भाकल समाजसेवी जनाणा ने की। विशिष्ट अतिथि रामनिवास भाकल, मदन भाकल, अनवर व भंवरुराम भाकल रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लालरिया ने विद्यार्थी जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला व खेल भावना का प्रदर्शन पर आभार जताया। विशिष्ट अतिथि मदन भाकल ने स्वस्थ शरीर के लिए खेल को आवश्यक बताया। आयोजन प्रभारी व शारीरिक शिक्षक सहदेव ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
प्रधानाचार्य रामप्रसाद कासनियां ने भामाशाहों को आर्थिक सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में राउमावि जनाणा के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच आईदानराम अडिंग व मूलाराम भाकल, समाज सेवी नारायणराम भाकल, नथुराम खुडखुडियां, महेंद्रराम गालवा, मजीद, नाथूराम बाज्या, रामकिशोर जाजडा, बस्तीराम खोजा, सूर्य प्रकाश जाखड़, हरदीनराम गालवा, गणपत लाल गौड़, रामफल मीणा, हरिओम, रामकुमार, तोलाराम व कंचन कंवर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपडेट न्यूज- दो बीघा जमीन को लेकर विवाद में लाठियां बरसीं, जमालपुरा में ताले तोड़ कर घुसे बदमाशों ने मचाया हुडदंग, दो से अधिक हुए घायल, मौके पर पहुंची लाडनूं पुलिस ने हालात पर काबू पाया, मौके से 8 वाहनों को किया जब्त, जमीन पर तैनात हुई पुलिस, कार्रवाई जारी 

पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने व अधिकतम मतदान के लिए कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों द्वारा माॅक पोल, ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी तथा पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now