लाडनूं में स्टेडियम के सामने जल भराव की समस्या पर जिला कलक्टर ने संज्ञान लेकर डीआरएम को लिखा,
तहसीलदार से मंगवाई स्थिति की रिपोर्ट
डीडवाना (kalamkala.in)। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने जिले के लाडनूं स्टेडियम के पास एवं ग्राम खुनखुना के पुलिस थाने के पास होने वाली जलभराव की समस्या पर संज्ञान लेते हुए रेलवे के वरिष्ठ मंडल अभियंता (मंडल रेलवे प्रबंधक कार्यालय जोधपुर) को समस्या के निस्तारण के लिए पत्र लिखा है। गौरतलब है कि खुनखुना पुलिस थाने एवं लाडनूं स्टेडियम के पास बारिश के मौसम में अत्यधिक जलभराव के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में लोगों द्वारा जिला कलक्टर को जलभराव की समस्या का निस्तारण कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिस पर जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित तहसीलदार से मौका रिपोर्ट मंगवाकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को जल भराव को समस्या का निस्तारण करने के लिए पत्र लिखा गया है।




