लाडनूं क्षेत्र के शहर व गांवों से निराश्रित गौवंश को गौशालाओं में लेने के आदेश, नगर पालिका और ग्राम पंचायतें गौवंश को पकड़ कर गौशालाओं को सौंपेंगे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं क्षेत्र के शहर व गांवों से निराश्रित गौवंश को गौशालाओं में लेने के आदेश,

नगर पालिका और ग्राम पंचायतें गौवंश को पकड़ कर गौशालाओं को सौंपेंगे

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग ने आदेश जारी करके लाडनूं तहसील के समस्त गौशाला संचालकों और उनके प्रतिनिधियों को निर्देशित किया है कि क्षेत्र की समस्त नगर पालिका एवं ग्राम पंचायतों के द्वारा पकड़े गये निराश्रित गौवंश को गौशालाओं में लिया जाए। आदेश पत्र में बताया गया है कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार लाडनूं तहसील में नगर पालिका एवं ग्राम पंचायतों के द्वारा पकड़े गये निराश्रित गौवंश को प्रत्येक गौशाला में लेने के आदेश दिये जाते है। गौशाला संचालक द्वारा स्थानीय निकायों द्वारा ली गई बिना टैग वाले गौवंश के टैग नजदीकी पशुचिकित्सा संस्था के सहयोग से लगाया जाकर ‘भारत पशुधन एप’ पर इन्द्राज करवाना सुनिश्चित करावें। साथ ही समस्त गौशाला संस्था प्रभारी इन आदेशों की पालना सुनिश्चित करें। यह आदेश यहां बहुउद्देशीय पशुचिकित्सालय लाडनूं स्थित उपनिदेशक डॉ. हरकेश कुमार दानोदिया द्वारा जारी किया गया है। पत्र की प्रतियां उपखण्ड अधिकारी लाडनूं को भी भेजी गई है। इन आदेशों से बेसहारा घूम रहे गौवंश सांडों पर अंकुश लगाने से लोगों को राहत मिलेगी। गांवों में भी किसान राहत की सांस ले सकेंगे। उनकी फसलें नष्ट होने से बच सकेंगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now