‘हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान’ अभियान के तहत दो विद्यालयों में किया गया पोस्टर विमोचन, आगामी 1 सितम्बर को सामुहिक रूप से लिए जाएंगे पांच संकल्प

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान’ अभियान के तहत दो विद्यालयों में किया गया पोस्टर विमोचन,

आगामी 1 सितम्बर को सामुहिक रूप से लिए जाएंगे पांच संकल्प

लाडनूं (kalamkala.in)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर आगामी 1 सितम्बर को देशभर के पांच लाख विद्यालयों में शिक्षक एवं विद्यार्थी एक साथ पांच संकल्प लेंगे। इस ऐतिहासिक पहल को ‘हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान’ अभियान को समर्पित किया गया है। अभियान के तहत लाडनूं शहर के विभिन्न विद्यालयों में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किए गए। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा के नेतृत्व में सेठ सूरजमल भूतोड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा संभाग महिला मंत्री मंजू चौहान के नेतृत्व में जौहरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। भूतोड़िया विद्यालय के कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जयनारायण रेगर, उप प्रधानाचार्य गौतम कुमार, संघ के प्राध्यापक सदस्य प्रवीण गोठवाल, तारेश शर्मा सहित संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं जौहरी विद्यालय में प्रधानाचार्य रामावतार मेहरड़ा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह, संगठन के पदाधिकारी लक्ष्मण दास स्वामी एवं स्टाफ ने सहभागिता निभाई। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों में विद्यालय के प्रति गर्व एवं जिम्मेदारी की भावना जागृत करना है। 1 सितम्बर को सभी विद्यालयों में विद्यालय को तीर्थ मानते संकल्प लिए जाएंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now