पंचायत समिति में मनमर्जी नहीं चलने दी जाएगी, चहेतों को बंदरबांट के घपले का होगा विरोध, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करके दी जानकारी, पंचायती राज मंत्री को लिखा पत्र

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पंचायत समिति में मनमर्जी नहीं चलने दी जाएगी, चहेतों को बंदरबांट के घपले का होगा विरोध,

भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करके दी जानकारी, पंचायती राज मंत्री को लिखा पत्र

लाडनूं (kalamkalam.in)। भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने कहा है कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का फायदा बिना किसी भेदभाव के आम जनता तक पहुंचाया जाना आवश्यक है। पंचायत समिति के सभी 34 सरपंचों के बजाय सिर्फ 4-5 सरपंचों को ही काम देकर लाभान्वित करना ग़लत है और ऐसी मनमर्जी को किसी भी सूरत चलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यहां करणी निवास पैलेस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि पंचायत समिति लाडनूं में 2.52 करोड़ रुपयों की मनमाने तरीके से बंदरबांट की जाकर भारी घपले की तैयारी है। पंचायत समिति में प्रधान द्वारा पंचायत समिति स्तर की एसएफसी व एफएफएस योजना के तहत स्वीकृत किए जाने वाले कार्यों में भेदभाव करते हुए अपने चहेते सरपंचों को ही कार्य आवंटन में बंदरबांट की जा रही है। इसमें भारी अनियमितता कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जाएगा। करणी सिंह ने बताया कि इस मैटर को लेकर उन्होंने पंचायत राज मंत्री एवं जिला कलेक्टर को पत्र देकर कार्य स्वीकृत होने से पूर्व एक कमेटी का गठन कर नियमानुसार कार्य स्वीकृत व आवंटित किए जाने की मांग की है। इसमें करती सिंह ने इस ओर भी मंत्री व कलेक्टर का ध्यान आकर्षित करवाया है कि पंचायत समिति प्रधान द्वारा चुनाव आचार संहिता के बावजूद पिछले लोकसभा चुनाव के समय कई कार्य स्वीकृत किए थे, जिसमें पंचायत समिति कोष में धन नहीं होने के बावजूद अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य स्वीकृत किए थे। उन्होंने बताया कि इन 1.12 करोड़ के कामों की जांच अभी भी लम्बित है। पंचायती राज विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागौर ने विभाग स्तर पर इसकी जांच की थी।

22 जुलाई को पंचायत समिति की बैठक में उठाएंगे यह मुद्दा

इस अवसर पर ओड़ींट सरपंच गणेशाराम चबराल ने बताया कि पंचायत समिति द्वारा इन कामों को जनसंख्या को आधार बना कर स्वीकृत करने चाहिए। पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक 22 जुलाई को है, जिसमें सभी भाजपा के सरपंच व पंचायत समिति सदस्य इस मामले को पुरजोर ढंग से उठाएंगे। प्रधान से पुराना हिसाब पूरा मांगा जाएगा। सभी 34 ग्राम पंचायतों को बिना किसी भेदभाव बराबर काम दिए जाने चाहिए। अगर किसी पंचायत कोई दिक्कत आ रही हो तो उससे लिखित में इस बाबत लिया जाना चाहिए। कार्य वितरण कमेटी बना कर किया जाना चाहिए। सिर्फ 2-4 अपने लोगों को लक्ष्य करके कामों को बांटने नहीं दिया जाएगा। हम ऐसी मनमानी नहीं चलने देंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के अवसर पर सांवराद सरपंच सुधीर चोटिया, छपारा सरपंच मूलसिंह, हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा, हनुमान मल जांगिड़, सुशील पीपलवा, लूणकरण शर्मा, नीतेश माथुर, सुशील दाधीच आदि उपस्थित रहे।

इनका कहना है

पंचायत समिति के बजट के बारे में पता नहीं है, यह तो बीडीओ व एकाउंटेंट ही जाने। बाकी जो काम दिए जाने हैं, वे सरपंचों की मांग के आधार ही दिए जाएंगे।                                          – हनुमान प्रसाद कासनियां, प्रधान, पंचायत समिति, लाडनूं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now