भाजपा जिला कार्यकारिणी के गठन में अनुसूचित जाति की उपेक्षा का आरोप, प्रदेशाध्यक्ष को लिखा पत्र, लाडनूं से भाजपा के तीन अजा कार्यकर्ताओं ने लाडनूं से अजा वर्ग से किसी को कार्यकारिणी में शामिल पर जताया रोष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा जिला कार्यकारिणी के गठन में अनुसूचित जाति की उपेक्षा का आरोप, प्रदेशाध्यक्ष को लिखा पत्र,

लाडनूं से भाजपा के तीन अजा कार्यकर्ताओं ने लाडनूं से अजा वर्ग से किसी को कार्यकारिणी में शामिल पर जताया रोष

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी नागौर देहात की जिला इकाई का गठन करते हुए हाल ही में घोषित की गई जिला कार्यकारिणी को लेकर लाडनूं में अनुसूचित जाति वर्ग से असंतोष है। इसे लेकर भाजपा अनु. जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सुरेश खींची, अजा मोर्चा के शहर मंडल अध्यक्ष गंगाराम रैगर एवं भाजपा कसूम्बी मंडल महामंत्री ईश्वर राम मेघवाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को पत्र भेजकर अपने असंतोष का इजहार किया है‌। इन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि जिला अध्यक्ष नागौर देहात सुनीता रांदड़ ने जिला कार्यकारिणी में लाडनूं तहसील से अनुसूचित जाति के एक भी व्यक्ति को शामिल नहीं किया है। जबकि नागौर देहात जिले की लाडनूं विधानसभा में अजा के लगभग 50,000 से अधिक वोट हैं, लेकिन इस वर्ग से एक भी व्यक्ति को जिला कार्यकारिणी में शामिल करने का औचित्य नहीं समझ में आ रहा है। उन्होंने सवाल उठाए कि क्या पार्टी को अनुसूचित जातियों के वोट नहीं चाहिए? उन्होंने इस कार्यकारिणी में अनु.जातियों की अनदेखी को पार्टी द्वारा अजा समाज से कोई लेना-देना नहीं होने का संकेत बताया है और साथ ही इसे लाडनूं विधानसभा के अनुसूचित जाति समाज का अपमान बताया है। उन्होंने लिखा है कि इसे लेकर यहां अनु.जा. समाज में रोष है। साथ ही प्रदेशाध्यक्ष से मांग की गई है कि भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते जिला कार्यकारिणी गठन के दौरान रही इस त्रुटि को सुधारवाया जाए।

इनका कहना है

‘नागौर देहात जिले की लाडनूं विधानसभा में अनुसूचित जाति के लगभग 50,000 से अधिक वोट होने के बावजूद भाजपा जिला कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने एक भी व्यक्ति को नवनिर्मित जिला कार्यकारिणी में शामिल करने का औचित्य समझ में नहीं आया। यह लाडनूं के सम्पूर्ण अनुसूचित जाति वर्ग का अपमान है और लगता है कि पार्टी को अजा समाज के वोटों की जरूरत नहीं रही। इसे लेकर सभी में रोष है।’- सुरेश खींची, जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, नागौर देहात जिला, लाडनूं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now