संयमपूर्ण जीवन का आधार होती है तपस्या- अविनाश (अणुव्रत विश्व भारती), लाडनूं में अणुव्रत समिति ने समारोह पूर्वक किया तपस्विनियों का अभिनंदन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संयमपूर्ण जीवन का आधार होती है तपस्या- अविनाश (अणुव्रत विश्व भारती),

लाडनूं में अणुव्रत समिति ने समारोह पूर्वक किया तपस्विनियों का अभिनंदन

लाडनूं (kalamkala.in)। अणुव्रत समिति, लाडनूं के तत्वावधान में तपस्वियों के सम्मान में एक भव्य तप अभिनंदन समारोह का आयोजन जैन विश्व भारती परिसर स्थित अणुव्रत भवन में किया गया। कार्यक्रम में वर्षीतप पूर्ण करने वाली तपस्वी बहनों का सम्मान एवं अनुमोदन किया गया। सम्मानित तपस्वियों में श्रीमती चंदा देवी नाहटा (प्रथम वर्षी तप), श्रीमती शायर देवी बेगवानी (द्वितीय वर्षी तप), श्रीमती कमला देवी सुराणा (प्रथम वर्षी तप) एवं श्रीमती अमराव देवी बोरड़ (द्वितीय वर्षी तप) शामिल रहीं। सामुहिक मंगल गीतों के माध्यम से तपस्वियों का अभिनंदन किया।

भेंट किया गया अभिनंदन पत्र

अणुव्रत समिति के अध्यक्ष शांतिलाल बैद ने स्वागत भाषण देते हुए तपस्वियों का हार्दिक अभिनंदन किया तथा अभिनंदन पत्र का वाचन किया। समिति के मंत्री राज कोचर ने आभार व्यक्त करते हुए तप की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया और तपस्वियों के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा प्रकट की। अणुव्रत विश्व भारती के निवर्तमान अध्यक्ष अविनाश ने अपने संबोधन में तपस्या को संयमपूर्ण जीवन का आधार बताया और इसे आत्मशुद्धि का श्रेष्ठ माध्यम बताया। कार्यक्रम के दौरान संगठन मंत्री नवीन नाहटा ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। समारोह का शुभारंभ अणुव्रत गीत के साथ हुआ।

इन सबकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम का संयोजन करते हुए समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल ने तपस्वियों का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया। समारोह में इस अवसर पर अणुविभा के संपोषक सदस्य माणकचन्द नाहटा, समिति के उपाध्यक्ष प्रकाश सुराणा, कोषाध्यक्ष विनोद बोकडिया, प्रेम बैद, संगीता नाहर, सपना जैन भंसाली, कमला देवी चौरडिया, अनिता चौरडिया राजकुमारी, सुमन बैद तेरापंथ महिला मंडल से अध्यक्ष आरती कठोतिया, मंत्री लीना दूगड़, उपमंत्री रेणु कोचर, परामर्शक पुष्पा बैद, जयपुर प्रवासी नरपत बैद आदि एवं अणुव्रत समिति लाडनूं के पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं अनेक श्रद्धालु उपस्थिति रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now