लाडनूं रेलवे स्टेशन से महिला यात्री से छीना-झपटी कर भाग रहे चोर को लोगों ने दबोचा, जीआरपी कर रही है पूछताछ, डीडवाना ले जाया गया है चोर को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं रेलवे स्टेशन से महिला यात्री से छीना-झपटी कर भाग रहे चोर को लोगों ने दबोचा,

जीआरपी कर रही है पूछताछ, डीडवाना ले जाया गया है चोर को

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। यहां रेलयात्रियों से नकबजनी करके भाग रहे एक व्यक्ति को लोगों ने पीछा करके पकड़ लिया और उसे जीआरपी डीडवाना के सुपुर्द किया गया है। हुआ यों कि रविवार को सुबह एक महिला अपनी बेटी के साथ लाडनूं से ट्रेन में चढ़ रही थी। उसकी करीब 10 वर्षीया बेटी के पास थैले में मोबाइल था। अचानक इस नकबजन ने उसका मोबाईल छीन लिया और वहां से पीछे की दीवार फांद कर भाग खड़ा हुआ। उसे भागते देख कर लोगों तत्काल उसका पीछा किया। आखिर उसे धर दबोचा और उससे मोबाइल वापस लेकर महिला को लौटा दिया गया। उस महिला ने किसी भी झंझट में फंसने के डर से वारदात की कोई रिपोर्ट नहीं की और ट्रेन में चूरू होकर भादरा के लिए रवाना हो गई। वह लाडनूं में बड़ा बास रहने वाली अपनी बहिन से मिलने आई थी और वापस जा रही थी। उस चोर को पकड़ने के बाद रेलवे अधिकारियों के सुपुर्द किया गया, जिन्होंने जीआरपी डीडवाना को बुला कर उन्हें सौंप दिया। जीआरपी उसे डीडवाना ले गई है। यह चोर जयपुर की तरफ रहने वाला है। रेलवे पुलिस उसकी पहचान, सम्पर्क और गिरोह आदि की जानकारी पूछताछ द्वारा कर रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिला सुरक्षा को लेकर हुई जिला स्तर पर बैठक में पुलिस द्वारा किये जा रहे उपायों सहित विभिन्न मुद्दों पर किया गया विचार-विमर्श, महिला सुरक्षा को लेकर बैठक में राजकॉप ऐप, महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाईन, साइबर सेफ्टी, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, वरिष्ठ जन संबंल योजना, महिला बीट अधिकारी, विशाखा गाईड लाइन एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम आदि के संबंध में व्यापार प्रचार प्रसार के संबंध में की गई चर्चा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now